बिहार चुनाव: दो महागठबंधन उम्मीदवारों पर हमला, बांका में प्रत्याशी समर्थकों के बीच झड़प में चार जख्मी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 71 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। मतदान केंद्रों पर महागठबंधन के दो उम्मीदवारों पर हमला हुआ है। बड़हरा सीट से महागठबंधन उम्मीदवार सरोज यादव पर छीनेगांव बूथ पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। गुस्साए लोगों को देखकर विधायक को जान बचाकर वहां से भागना पड़ गया। अब टिकारी विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी सुमंत कुमार पर हमले की सूचना है। हमले में सुमंत कुमार की गाड़ी के शीशे टूट गए। सुमंत कुमार का आरोप है, उन पर फायरिंग भी की गई।

attack on two mahagathbandhan candidate in Bihar election

बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन उम्मीदवार और निवर्तमान राजद विधायक सरोज यादव पर गुस्साए ग्रामीणों ने हमला किया और उनके वाहन पर पथराव किया। बताया जा रहा है कि सरोज यादव वहां से जान बचाकर भागे। इस हमले में उनकी गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। गया। इसके बाद टिकारी विधानसभा क्षेत्र में भी महागठबंधन उम्मीदवार सुमंत कुमार पर हमला हुआ।

Recommended Video

      Bihar Assembly Election 2020: Tejashwi के सरकारी नौकरी के दावे पर PM Modi का तंज | वनइंडिया हिंदी

      बांका से सूचना है कि अमरपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ पर लोजपा उम्मीदवार मृणाल शेखर और कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र कुमार सिंह के समर्थकों के बीच झड़प हो गई जिसमें चार लोग घायल हो गए। बूथ पर मतदान को रोक देना पड़ा। कैमूर के रामगढ़ में भी एक बूथ पर दो उम्मीदवारों के समर्थक भिड़ गए जिससे वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस के जवानों ने हंगामा कर रहे लोगों खदेड़ा।

      कोरोना संक्रमण काल में बिहार चुनाव के पहले चरण का मतदान सोमवार सुबह से शुरू हुआ। सासाराम के काराकाट विधानसभा क्षेत्र में एक मतदाता की मौत हो गई। नवादा के एक बूथ पर हार्ट अटैक आने से पोलिंग एजेंट की मौत हो गई। कई जगहों पर ईवीएम में खराबी होने से लोगों ने हंगामा किया। बिहार चुनाव पहले चरण में 71 सीटों पर 1066 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इन उम्मीदवारों में 952 पुरुष और 114 महिला प्रत्याशी हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+