बिहार: पुष्पम प्रिया चौधरी की प्लूरल्स पार्टी के प्रत्याशी पर हमला, एक आंख जख्मी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले सीवान में पुष्पम प्रिया चौधरी की प्लूरल्स पार्टी के प्रत्याशी डॉ. रामेश्वर सिंह पर हमला हो गया। उन पर स्याही भी फेंकी गई। डॉ. रामेश्वर सिंह की एक आंख में भी चोट लगी। सूचना मिलने पर पुलिस उनके पास पहुंची। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई। घटना की जानकारी खुद पुष्पम प्रिया चौधरी ने दी। पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपने ट्विटर पर लिखा कि, ''सिवान से हमारे प्रत्याशी डॉ. रामेश्वर कुमार पर आज शाम केमिकल इंक से हमला हुआ। उनकी कॉर्निया में चोट आई है। जंगलराज 2.0 का यही सुशासन है। मैं अपने पार्टी के प्रत्याशियों को कहती हैं कि आप सतर्क रहें। ये डरे हुए लोग हैं और आपको जीत से रोकने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। तो घबराएँ नहीं, डट कर मुक़ाबला करें और जीतें।''

सदर अस्पताल के पास की घटना

सदर अस्पताल के पास की घटना

बताते चलें कि, रामेश्वर सिंह सीवान के नामचीन डॉक्टर रहे हैं। वह श्री साईं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के निदेशक भी हैं। उन्होंने प्लूरल्स पार्टी ज्वॉइन करके चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल के पास किसी ने उन पर हमला कर दिया। उन पर स्याही भी फेंकी गई। प्लूरल्स पार्टी की ओर से कहा गया कि, रामेश्वर सिंह की एक आंख में चोट लग गई है। उन्होंने अपना उपचार कराया है। पूरी आंख पर पट्टी बांधी गई है। वो रेस्ट कर रहे हैं। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जरूरी कार्रवाई कर रही है।

पुष्पम चौधरी ने कहा- शराबबंदी बिहार से हटाएंगे

पुष्पम चौधरी ने कहा- शराबबंदी बिहार से हटाएंगे

उधर, पुष्पम प्रिया चौधरी लगातार अपने चुनावी अभियान में डटी हुई हैं। आज उन्होंने दावा किया कि, उनकी प्लूरल्स पार्टी बिहार को बदलने के वादे को पूरा करके दिखाएगी। वह बोलीं कि, हम सत्ता में आए तो बिहार से शराबबंदी को खत्म कर देंगे।
प्रिया ने शनिवार को ​​ट्वीट किया था- ‘कभी ग्रीस और रोम तक विश्वविख्यात पाटलिपुत्र, पटना, बांकीपुर को खुशनुमा शाम, हैंगआउट प्लेस देकर और दकियानूसी शराबबंदी से मुक्त कॉस्मोपोलिटन कैपिटल कौन बनाएगा? मैं? नहीं, आपका शानदार वोट, शानदार भविष्य के लिए। मनहूस, थके हुए लोगों को भगाइए, ग्लोबल बन आगे बढ़ते हैं।'

बांकीपुर से चुनाव लड़ रहीं प्रिया

बांकीपुर से चुनाव लड़ रहीं प्रिया

प्लुरल्स पार्टी की मुखिया पुष्पम प्रिया मुख्यमंत्री पद की दावेदार भी हैं। वह बांकीपुर से चुनाव लड़ रही हैं, जहां 3 नवंबर को वोटिंग होगी। अपनी जीत की बात करते हुए प्रिया कभी बिहार को वर्ल्ड क्लास अर्बन पब्लिक ट्रांसपोर्ट देने की बात करती हैं तो कभी पटना में पॉल्यूशन फ्री सड़कें, रेंटल साइकिल और अलग साइकिल ट्रैक बनाने का जिक्र भी करती दिखती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+