बिहार में कोरोना वारियर्स पर हमला और भागमभाग से खतरा बढ़ा

पटना। बिहार के गांव- गांव में सोशल डिस्टेंडिंग को लागू करना एक बड़ी समस्या बन गयी है। कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है लेकिन लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। सरकार ने पंचायत के मुखिया को जागरुकता बढ़ाने की जिम्मेदारी दी थी लेकिन लोग अब मारपीट पर उतारू हो गये हैं। पूर्वी चम्पारण के तुरकौलिया में जब मुखिया लोगों को सोशल डिस्टेंडिंग का पालन कराने गये तो उन पर हमला कर दिया गया। इसी तरह बेगूसराय जिले के नावकोठी में लोग बीडीओ के साथ मारपीट पर उतारू हो गये। गांव-गांव में खुले क्वारेंटाइन सेंटरों का हाल भी बुरा है। उनमें कई बदइंताजमी का शिकार हैं। कई लोग यहां से भाग गये हैं। कुछ लोग क्वारेंटाइन सेंटरों में रहने के बावजूद घूमने के लिए घर चले जाते हैं। दूसरे राज्यों से आने वाले कुछ लोग बिना जांच कराये ही गांव पहुच गये हैं। ऐसे लोग अपनी पहचान छिपा कर बहुत बड़े खतरे को न्योता दे रहे हैं।

मुखिया और बीडीओ पर हमला
पूर्वी चम्पराण के तुरकौलिया में लोगों ने मुखिया पर हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। गुरुवार को तुरकौलिया मध्य के मुखिया सुनील टाइगर गांव में घूम कर लोगों से भीड़ न लगाने की अपील कर रहे थे। वे कोरोना से बचाव के लिए लोगों को एक दूसरे से दूर रहने और लॉकडाउन की अहमियत समझा रहे थे। इस दौरान एक युवक उनसे बहस करने लगा। उसने तैश में आ कर मुखिया पर डंडे से हमला कर दिया जिससे उनका सिर फूट गया। मुखिया को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। गांवों में लोग अभी भी मंडली बना कर गपशप करने से बाज नहीं आ रहे। इसी तरह बेगूसराय जिले के नावकोठी के बीडीओ लॉकडाउन का जायजा लेने के लिए दौरे पर निकले थे। जब वे पहसारा गांव के पास पहुंचे तो देखा कि तीन युवक एक ऑटो में सवार हो कर उनकी गाड़ी को ओवर टेक करने की कोशिश कर रहे थे। जब युवकों को लॉकडाउन पालन करने का निर्देश दिया तो वे बीडीओ से उलझ गये। उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया और गाली गलौज की। बीडीओ को चोट भी लगी।

क्वारेंटाइन सेंटर का बुरा हाल
गांव में स्कूलों या पंचायत भवन को क्वारेंटाइन सेंटर में तब्दील तो कर दिया है लेकिन उनमें बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यहां रहने वाले लोग खाने, सोने, रौशनी और शौचालय की सुविधा को लेकर शिकायत कर रहे हैं। इस बदइंतजामी के कारण वे यहां रहना नहीं चाहते। गया जिले के नौडीहा क्वारेंटाइन सेंटर से दस लोग फरार हो गये। भाग कर वे अपने गांव चले गये। बाद में पुलिस उन्हें पकड़ कर फिर सेंटर ले आयी। सोशल डिस्टेंडिंग के निर्देश को तोड़ने के आरोप में इनके खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया है। अब यहां प्रशासन ने पहरा लगा दिया है। सुपौल जिले में भी चार दिन पहले 41 मजदूर अलग-अलग क्वारेंटाइन सेंटरों से भाग गये थे। उनका आरोप था कि सेंटर में जमीन पर ही सोना पड़ता था। मजदूरों के आरोप के मुताबिक क्वारेंटाइन सेंटर में न तो भोजन की व्यवस्था थी और न सोने के लिए बिस्तर था। जिनके पास गमछा था वे गमछा बिछा कर सो गये और जिनके पास कुछ नहीं था वे जमीन पर ही सोने के लिए मजबूर हुए। ये सभी लोग दिल्ली से बिहार लौटे थे। पटना जिले के पालीगंज इलाके के एक क्वारेंटाइन सेंटर का हाल तो और भी खतरनाक है। तोरणी गांव के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यहां के सेंटर में रहने वाले लोग इधर- उधर घूमते हैं। एक दो तो अपने घर आ कर छोटा-मोटा काम भी कर जाते हैं। फिर रात को सेंटर में सो जाते हैं। यहां रहने वाले लोग खुद खाना बना कर खाते हैं।

जांच करने गयी टीम पर हमला
मुंगेर के मृत युवक की वजह से ही बिहार में 11 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसलिए इस शहर पर प्रशासन की खास नजर है। बुधवार को मुंगेर के कासिम बाजार इलाके में सोमवार को एक बच्ची की मौत हुई थी। एहतियात के लिए इस बच्ची के परिजनों की जांच जरूरी थी ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को क्वारेंटाइन किया जा सके। बुधवार को जब मेडिकल टीम कोरोना संदिग्धों की जांच के लिए पहुंची तो असामाजिक तत्वों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिये गये। जब पुलिस ने सख्ती दिखायी तो मामला शांत हुआ। इस मामले में एफआइआर दर्ज कर लिया गया है। इस तरह देखा जा रहा है कि जागरुकता की कमी के कारण कोरोना से निबटने में परेशानी हो रही है।
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
US-Iran-Israel War: 11 मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा Iran? US का मास्टर प्लान तैयार, कहा- आज सबसे भयंकर हमले -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू -
महीका शर्मा की वजह से पंड्या ब्रदर्स के बीच आई दरार? अचानक बिखरा परिवार! चुप्पी ने मचाया शोर -
Gold Silver Rate: सोना ₹8797 सस्ता, चांदी में बंपर गिरावट,₹29,729 सस्ती, आज कितने में मिला है रहा गोल्ड-सिल्वर -
Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध का हुआ नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर गिर सकती है गाज, संभलकर रहें -
जीत के जश्न में भारी बवाल! Kirti Azad ने भारतीय टीम की हरकत को बताया शर्मनाक, ईशान किशन ने दिया तगड़ा जवाब -
आज का तुला राशिफल 10 मार्च 2026: व्यस्तता भरा रहेगा दिन, दिल से रहेंगे खुश लेकिन हो सकता है खर्चा












Click it and Unblock the Notifications