बीजेपी ऑफिस पर हमला: लालू यादव और उनके दोनों मंत्री बेटों पर FIR दर्ज

आज दोपहर बीजेपी और आरजेडी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को बाद बीजेपी ऑफिस पर हुए पथराव के मामले में बीजेपी ने पटना के कोतवाली थाने में लालू यादव और उनके दोनों मंत्री बेटे पर FIR दर्ज कराया गया है।

पटना। आज दोपहर बीजेपी और आरजेडी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को बाद बीजेपी ऑफिस पर हुए पथराव के मामले में बीजेपी ने पटना के कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराया गया है। इस FIR में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ साथ उनके उपमुख्यमंत्री बेटे तेजस्वी यादव और स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव को नामजद आरोपी बनाया गया है। कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचे भाजपा कार्यालय के प्रमुख ललित सिंह यादव ने इस मामले पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे साजिश बताया है।

बीजेपी ऑफिस पर हमला: लालू यादव और उनके दोनों मंत्री बेटों पर FIR दर्ज

ललित सिंह का कहना था कि उनका कहना था कि राजद कार्यकर्ताओं द्वारा किए गया हमला एक सोची-समझी प्लानिंग थी। वहीं FIR दर्ज होने के बाद पुलिस अधिकारी ने मामले की जांच के बाद उचित कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। तो दूसरी तरफ इस मामले को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के साथ-साथ हम पार्टी के अध्यक्ष जितन राम मांझी डीजीपी से मुलाकात करने पहुंचे और सभी मामलों को DGP के सामने रखा। वहीं बीजेपी कार्यालय में हुए पथराव को लेकर ADJ मुख्यालय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई की बात पूछने पर उन्होंने कहा कि साबूत को देखते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बताते चलें कि आज दोपहर लगभग 12:30 बजे अचानक बीजेपी कार्यालय के बाहर लगभग 200 की संख्या में राजद कार्यकर्ता पहुंचे और हंगामा करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हो गया और इस मामले में लगभग आधा दर्जन बीजेपी कार्यकर्ता जख्मी हो गए। तो हिंसक झड़प की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करते हुए मामले को शांत कराया हलाकि अभी पुलिस घटना स्थल पर कैंप कर रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिटी एसपी चंदन कुशवाहा ने कोई अनहोनी घटना न घटे इसलिए बीजेपी कार्यालय के साथ साथ आसपास भारी पुलिस बलों की तैनाती कर दी है।

{promotion-urls}

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+