Bihar Assembly Election 2025: ओवैसी को महागठबंधन में जगह मिलेगी या नहीं?, VIP ने खोला सियासी पत्तों का राज़

Bihar Assembly Election 2025: बिहार की सियासत में बड़ा मोड़ आता दिख रहा है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के महागठबंधन में शामिल होने की संभावनाओं पर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन महागठबंधन में उन्हें लेकर स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है। इस मुद्दे पर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने वन इंडिया हिंदी को दिए इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया है।

देव ज्योति ने कहा, "ओवैसी साहब को अगर वाकई भाजपा के खिलाफ लड़ना है, तो उन्हें दिल से विपक्ष के साथ आना होगा। सिर्फ चुनाव लड़ने और नुकसान पहुंचाने की राजनीति से अब देश को बाहर आना चाहिए। 2020 में अगर ओवैसी सही भूमिका निभाते, तो भाजपा को सत्ता से बाहर रखा जा सकता था।"

Bihar Assembly Election 2025

"हम उम्मीद करते हैं कि इस बार ओवैसी साहब विपक्ष की एकता में बाधा नहीं बनेंगे, बल्कि भाजपा को रोकने के लिए जिम्मेदार भूमिका निभाएंगे। विपक्ष में शामिल होने की बात करना काफी नहीं है, व्यवहार और नीयत में भी एकता दिखनी चाहिए।" यह महागठबंधन के शीर्ष नेतृत्व फ़ैसला करेंगे की AIMIM को साथ लेना है या नहीं?

VIP के राष्ट्रीय प्रवकता देव ज्योति ने 2025 में जीत दर्ज करने का दावा भी किया है। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में ही जीत हो गई होती, अगर डिप्टी सीएम की घोषणा हो गई होती। भाजपा ने झूठ और फरेब का सहारा लेकर भ्रमित किया, लेकिन इस बार हम लोग महागठबंधन के साथ मज़बूती से खड़े हैं और आगामी चुनाव के बाद सरकार बना रह हैं।

बता दें कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी ने सीमांचल में अच्छा प्रदर्शन किया था और विपक्षी वोटों में सेंध लगाई थी, जिससे एनडीए को अप्रत्यक्ष फायदा हुआ था। अब जब 2025 के चुनाव नजदीक हैं, विपक्षी खेमे में एकता की कोशिशें जोरों पर हैं। लेकिन यह सवाल बना हुआ है कि क्या ओवैसी महागठबंधन के भरोसे पर खरे उतर पाएंगे, या फिर पिछली गलती दोहराई जाएगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+