Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू ने दर्शकों को दिया होली गिफ्ट, ‘देवर प रहब होली में’ गाने को लेकर की ये अपील

Kallu Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी युवा दिलों की धडकनों पर राज करने वाले सुपर स्टार एक्टर सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना 'देवर प रहब होली में' रिलीज के साथ ही तहलका मचा रहा है।

इस गाने में होली के रंगों की मस्तियों के बीच देवर- भाभी के होली संवाद को भी समावेशित किया गया है। इस बेहतरीन गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में कल्लू का साथ शिल्पी राज ने दिया है। जो कि अपनी बेहतरीन आवाज से दर्शकों के दिलों पर ना सिर्फ राज करती हैं।

 Arvind Akela Kallu gave Holi gift, made this appeal regarding the song Devar Pa Rahab Holi Mein

शिल्पी राज के फैंस को भी उनके गाने का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। इस गाने में कल्लू और शिल्पी की युवा जोड़ी ने मिलकर धमाल मचा दिया है। भोजपुरी गाना 'देवर प रहब होली में' को लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि यह गाना होली स्पेशल है।

भोजपुरिया फैंस के लिए मेरी तरफ से एक संगीतमय उपहार है। आप हमारे इस गाने को खूब एन्जॉय करें। गाने में होली का अभूतपूर्व संवाद है, होली में गीत संगीत हमारी संस्कृति और लोक गीत का अभूतपूर्व हिस्सा रही है।

इसको ज़िंदा रखने के लिए हम हर साल होली की एक से बढ़ कर एक गीत लेकर आते हैं। इसी क्रम में यह गाना भी है। हम भोजपुरी के दर्शकों से आग्रह करेंगे कि वे इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें। आपको बता दें कि भोजपुरी गाना 'देवर प रहब होली में' का म्यूजिक वीडियो भी लाजवाब बना है।

इस म्यूजिक वीडियो में श्वेता म्हारा कल्लू के साथ रंग में सरोबर नज़र आ रही हैं। इसके अलावा साहिल झा और अभिषेक भी इस गाने में प्रमुखता से नज़र आये हैं। लिरिक्स अखिलेश कश्यप का है। म्यूजिक आर्या शर्मा का है। कम्पोजर आदर्श सिंह हैं। वीडियो डायरेक्टर वेंकट महेश हैं। कोरियोग्राफर विक्की फ्रिंसिस हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+