अररियाः दामाद ने ससुराल में लगाई आग, दो की मौत और दो गंभीर रूप से झुलसे

अररिया। बिहार के अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र में कनखुदिया पंचायत के हसनपुर नया टोला में एक दामाद ने अपनी ससुराल के घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग में झुलसकर मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह-सुबह लगी आग के चपेट में आने से परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए।

araria son in law did fire in house two people died

इसके बाद इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही 45 वर्षीय बीबी मरजीना और उनके 10 साल के बेटे अबुजर की मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे मो.इरशाद और उनकी बेटी शाहिस्ता की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद हसनपुर में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। ग्रामीणों और परिवारीजनों का आरोप है कि मृतका के दामाद और उनके सहयोगियों द्वारा पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई गई है।

मो.इरशाद को पहले ही ऐसी घटना की आशंका थी उन्‍होंने पुलिस को बताया जा रहा है कि मो.इरशाद की पहली बेटी नन्हीं बेगम की शादी फरसाडांगी गांव के मो.मोजस्सिम के साथ हुई थी। 15 दिन पहले मोजस्सिम ने अपनी बीवी को तलाक दे दिया। इस बात की जानकारी मिलने पर नन्हीं बेगम के परिवार वालों ने विरोध किया।

आरोप है कि इसके बाद मोजस्सिम ने अपनी नन्‍हीं बेगम को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुराल वालों को भी तरह-तरह की धमकी देने लगा। मो.इरशाद ने इसकी जानकारी पलासी थाने पर दी थी। ग्रामीणों और परिजनों ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह-सुबह मो. मोजस्सिम एक गैलन में पेट्रोल भरकर ससुराल हसनपुर आया। उसने घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग की चपेट में आकर घर में सो रहे सास, ससुर तथा दो बच्चे झुलस गए। गांववालों ने चारों को इलाज के लिए पीएचसी पलासी में भर्ती कराया। इसकी सूचना भी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+