अररियाः शादी का झांसा देकर विधवा महिला से 8 महीने तक गैंगरेप

अररिया। बिहार के अररिया जिले के महलगांव थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विधवा महिला को डरा-धमकाकर और शादी का झांसा देकर तीन लोगों ने गैंगरेप किया। पीड़िता के पति की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। महिला अपने दो बच्चो के साथ सास के पास रहती थी। गांव के तीन आरोपित मोहम्मदर सरवर, मोहम्मद सलीक और मोहम्मद हसनगीर ने आठ महीने पहले पीड़िता के घर आना-जाना शुरू किया था।

araria misdeed with widow woman

इसके बाद उसे वृद्धा पेंशन और आवास योजना दिलाने का भरोसा दिया। तीनों ने विधवा महिला से उसका आधार कार्ड भी ले लिया और कई कागज पर अंगूठे के निशान भी लगवाए। इसके बाद महिला को अलग-अलग जगह बुलाकर उसके साथ रेप करने लगे और कहा कि तीनों में से कोई एक व्यक्ति उससे शादी कर लेगा। इस दौरान जब पीड़िता सात महीने की गर्भवती हो गई तो शादी करने से इनकार कर दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके आवास योजना के पैसे भी तीनों खर्च कर गए। जब महिला सात महीने की गर्भवती हो गई तो उसने हिम्मत कर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं मामला दर्ज करने के बाद महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सड़क हादसे में बच्ची की मौत

वहीं बिहार के भभुआ के चैनपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव के पास सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साये लोगों ने मैजिक को फूंक दिया। वहीं सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में हवलदार समेत 3 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों को हिरासत में लिया है। मृतका बच्ची आठ वर्षीय मांडवी कुमारी भी चंदा गांव की ही रहने वाली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+