अररियाः नेपाली पुलिस ने लोगों को पीटा, नो मेंस लैंड पर जाने की अनुमति नहीं

अररिया। नेपाल और बिहार की सीमा पर मंगलवार को एक बार फिर तब तनावपूर्ण हालात पैदा हो गए हैं। फारबिसगंज अनुमंडल के जोगबनी के पास नेपाल बॉर्डर पर भारतीय और नेपाली पुलिस के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। विवाद के बाद दोनों देशों के बीच आवागमन बंद कर दिया गया है। फिलहाल किसी को भी नो मेंस लैंड में जाने की अनुमति नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोगबनी के इस्लामपुर मस्जिद चौक की खुली सीमा से लगातार आवागमन हो रहा है।

araria clash between nepal police and bihar people

इसी को लेकर जब बॉर्डर पर सख्ती बरती गई तो सोमवार को नेपाली पुलिस और इस्लामपुर के लोगों के बीच कहासुनी हुई और नेपाली पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके चलते गुस्साए स्‍थानीय लोगों ने नेपाली पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी कर दी। फारबिसगंज डीएसपी रामपुकार सिंह सूचना मिलने पर घटनास्थल पर गए और मामले को फिलहाल शांत कर दिया है। माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है।

नेपाल में लागू है लॉकडाउन

बताया जा रहा है कि नेपाल में भी संपूर्ण लॉकडाउन है, जिसके चलते वहां के सुरक्षाकर्मी लोगों को हटा रहे थे। इसी दौरान नो मेंस लैंड से सटे नेपाल की साइड में चाय पीने गए कुछ लोगों का नेपाली सुरक्षाकर्मियों से विवाद हो गया।बता दें कि तस्करों के लिए यह रास्ता सुगम है और इसी छोटे रास्ते से सीमा पार आवागमन होता रहता है। सवाल यह है कि नेपाल में सख्ती और बॉर्डर पर लॉकडाउन के बावजूद कैसे लोग बॉर्डर क्रॉस कर रहे हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+