Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज के अलावा एक और पार्टी देगी दस्तक, जानिए क्यों तेज़ हुई चर्चा

Bihar Politics: बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के ऐलान के साथ ही राजनीतिक पार्टियां चुनावी मोड में एक्टिव हो चुकी है। उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा शुरू हो गई है। चुनावी दांव पेंच के बीच सियासी गलियारों में जन सुराज के अलावा एक और पार्टी की एंट्री की चर्चा तेज़ हो चुकी है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है?

Recommended Video

    Tarari By Election 2024: जन सुराज ने तरारी विधानसभा सीट से उप-चुनाव के लिए घोषित किया उम्मीदवार

    जनसुराज की तरफ़ से भी उपचुनाव के दंगल में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। अब यह चर्चा तेज़ है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनसुराज के अलावा एक और नई पार्टी दस्तक दे सकती है। दरअसल भाजपा से पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है।

    Apart from Jan Suraj RCP SIngh party will contest in Bihar Assembly elections Bihar Political news hindi

    सूत्रों की मानें तो जल्द ही वह नई पार्टी बनाने का ऐलान कर सकते हैं। आपको बता दें कि 2023 मई के महीने में नीतीश कुमार के करीबी रहे नेता आरसीपी सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। सीएम नीतीश कुमार के एनडीए छोड़ने के बाद आरसीपी सिंह ने भाजपा का दामन थामा।

    जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी में डेढ़ साल तक रहे लेकिन कोई अहम ज़िम्मेदारी नहीं मिली। इस बात से वह नाराज़ चल रहे थे, उन्होंने नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा उनके पास सियासी संगठन चलाने की सलाहियत थी, भाजपा को इसका फ़ायदा उठाना चाहिए, लेकिन भाजपा के काम करने का तरीका अलग है।

    सूत्रों की मानें तो महागठबंधन में नीतीश कुमार शामिल हुए तो इसके जवाब में आरसीपी सिंह को बीजेपी में शामिल किया गया था, 2024 जनवरी में नीतीश कुमार ने एनडीए में वापसी की तो आरसीपी सिंह का भाजपा में कद घट गया और वह पार्टी से खुद अलग-थलग महसूस करने लगे।

    अब आरसीपी सिंह जदयू में वापिस नहीं जाएंगे, चूंकि उनके पास सियासी संगठन चलाने का तजुर्बा है। इसलिए अब वह खुद की पार्टी बनाएंगे और आगामी विधानसभा में अपनी पार्टी के बैनर पर उम्मीदवार उतारेंगे। बहरहाल विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी क्या गुल खिलाएगी, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन उनकी पार्टी बनाने की घोषणा ने सियासी पारा चढ़ा दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+