अंकित सिंह ने छोड़ दी लाखों की नौकरी और खोला 'द इंजीनियर रेस्टोरेंट', बड़ी दिलचस्प है कहानी
The Engineer Resturant खोलने के पीछे अंकित सिंह की दिलचस्प कहानी है। रेस्टोरेंट खोलने के वक्त उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ा था, लोग मज़ाक उड़ा रहे थे। आज की तारीख में लोग अंक्ित की चर्चा करते नहीं थक रहे हैं।

The engineer restaurant gaya : बिहार में डिग्री के नाम पर व्यवसाय करने का ट्रेंड धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है। गेजुएट चायवाली, मैट्रिक फेल चाय वाला, बीटेक रेस्टोरेंट जैसे नामों के बीच अब 'द इंजीनियर रेस्टोरेंट' चर्चा का विषय बना हुआ है। बिहार के गया में जिले 'द इंजीनियर रेस्टोरेंट एंड ढाबा' की लोग खूब तारीफ़ कर रहे हैं। नक्सल प्रभावित इलाके में स्थित इमामगंज बस स्टैंड के पास खोले गए रेस्टोरेंट के वंयंजन का लुत्फ़ उठाने दूसरे प्रदेशों से भी लोग आ रहे हैं। लाखों की नौकरी छोड़कर 'द इंजीनियर रेस्टोरेंट' खोलने वाले इंजीनियर अंकित सिंह की कहानी बहुत ही दिलचस्प है।

अंकित सिंह ने छोड़ दी लाखों की नौकरी
अंकित ने महाराष्ट्र से इंजीनियरिंग की तालीम हासिल की उसके बाद वह बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में नौकरी करने लगे। करीब 7 लाख के पैकेज पर नौकरी करने के बाद भी अंकित तो जॉब करने में मन नहीं लगा। इसके बाद वह अपने गांव इमामगंज वापस लौट गए। काफी दिनों तक सोच विचार करने के बाद उन्होंने बिहार और झारखंड की सीमा पर इमामगंज में ‘द इंजीनियर रेस्टोरेंट' की खोला। पहले तो उन्होंने चाय और पकौड़े से स्टार्टअप शुरू किया। जब लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा तो अंकित ने रेस्टोरेंट में कई तरह के व्यंजन रखे शुरू किए। 2 महीने पहले तक सिर्फ़ वह चाय और पकौड़े बेचते थे, लेकिन अब उनके रेस्टोरेंट में कई तरह के भोजन मिलते हैं। लोगों को यहां की बिरयानी और हांडी चिकन-मटन काफी पसंद आ रहा है।

कुल्हड़ चाय भी बना लोगों की पहली पसंद
‘द इंजीनियर रेस्टोरेंट' का कुल्हड़ चाय भी लोगों की पहली पसंद बन चुका है। जब अंकित ने रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी तो सिर्फ दो लोग काम करते थे, लेकिन आज 10 लोग इस रेस्टोरेंट में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को इनडायरेक्ट तौर पर रोजगार मिल रहा है। स्थानीय मीट कारोबारी, किराना स्टोर और दूध विक्रेता जैसे लोगों को भी रोजगार में मदद मिल रही है। इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद अंकित सिंह ने जब रेस्टोरेंट खोला तो लोगो ने काफी आलोचना की। मज़ाक उड़ाते हुए लोगों ने कहा कि रेस्टोरेंट ही खोलना था तो इंजीनियरिंग की पढ़ाई ही नहीं करते। शुरुआती दौर में घर वालों ने भी सपोर्ट नहीं किया था, लेकिन अब वह लोग भी काफी सराहने कर रहे हैं।
Recommended Video

अंकित ने रोस्टोरेंट खोलने का क्यों बनाया मन ?
इंजीनियर अंकित सिंह ने रेस्टोरेंट खोलने के बारे में ज़िक्र करते हुए बताया कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, उस वक्त उन्हें खाना बनाने का शौक हुआ, दोस्तों के साथ मिलकर खाना बनाते थे। खाना खाने के लिए ढाबे पर भी जाया करते थे। इसी सब चीज़ों को ध्यान में रखते हुए अपने इलाके में रेस्टोरेंट खोलने का खयाल आया। गांव के लोगों को शहर जैसी सुविधा देने की सोच के साथ अपने गांव में रेस्टोरेंट की शुरुआत की। आज अपने क्षेत्र में अंकित का रेस्टोरेंट सुर्खियों में छाया हुआ है। खुले स्पेस में लोग भोजन का लुत्फ उठाने के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों में पार्टी का भी आनंद ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें: सब्ज़ी और फल में कितना है केमिकल, तुरंत चल जायेगा पता, युवक के Device की खूब हो रही तारीफ़












Click it and Unblock the Notifications