डीजे नहीं बजने से नाराज दुल्हन ने दूल्हे को बनाया बंधक, फिर किसी और से कर ली शादी
शादी टूटने का यह अजीबोगरीब मामला बिहार के बेगूसराय का है जहां डीजे नहीं बजने से नाराज दुल्हन के घर वालों ने दूल्हे को बंधक बना उसी मंडप में दूसरे लड़के के साथ दुल्हन की शादी कर दी।
पटना। दहेज के पैसे, गहने या शराब के चलते मंडप में शादी टूटने की खबरें तो अक्सर आती रही है पर क्या आपने डीजे न बजने की वजह से शादी टूटने की खबर पढ़ी है। शादी टूटने का यह अजीबोगरीब मामला बिहार का है जहां डीजे नहीं बजने पर दुल्हन के परिवार वाले इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने दूल्हे को बंधक बना लिया, इतना ही नहीं उन्होंने उसी मंडप में दूसरे लड़के के साथ दुल्हन की शादी भी कर दी।

लड़के वालों ने नहीं किया डीजे का इंतजाम

सात फेरे लेते समय शुरू हुआ विवाद
लड़की वालों ने बारात पहुंचने पर उसका स्वागत किया फिर जयमाल की रस्म पूरी की गई। लेकिन इसके बाद जब दूल्हा शादी के मंडप में सात फेरे लेने पहुंचा तभी डीजे को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि दुल्हन रे परिवार वालों ने दूल्हे के साथ-साथ उसके पूरे परिवार को बंधक बना दिया और शादी में दिए गए दहेज की मांग करने लगे, साथ ही लड़की की शादी के लिए दूसरा दूल्हा ढूंढने लगे। ये भी पढ़ें- फर्जी इंजीनियर बनकर की शादी, जब राज खुला तो फांसी पर झूलती मिली विवाहिता

रात के अंधेरे में लड़की वाले खोजने लगे दूल्हा, मिल गया अजनबी ...
डीजे को लेकर हुए विवाद के बाद दूल्हे को बंधक बनाने के बाद दूल्हन के परिवार वालों को दूल्हन की शादी नहीं होने की चिंता सताने लगी। फिर रात के अंधेरे में आनन फानन में दूल्हन की शादी के लिए दूसरा दूल्हा ढूंढा जाने लगा। इसी दौरान एक अजनबी लड़का लड़की के साथ शादी करने के लिए तैयार हो गया। शादी के लिए तैयार होने के बाद उसी मंडप में दोनों की शादी करा दी गई। वही बंधक बना दूल्हा अपनी दुल्हन की शादी अजनबी के साथ होते चुपचाप देखता रहा। ये भी पढ़ें- अनोखी शादी:17 मिनट में शादी रचाकर घर ले गया दुल्हनिया

पुलिस ने मौके पर पहुंच छुड़ाया
हंगामे की सूचना पा मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक बने दूल्हा और उसके परिवार वालों को लड़की वालों की कैद से आजाद कराया। बाद में आसपास के लोगों के सहयोग से इस मामले को शांत कराते हुए दोनों पक्षों में आपसी समझौता करवा गया। साथ ही दूल्ह शादी में दहेज के लिए दिऐ गय पैसे को दुल्हन वाले को लौटाने का फैसला सुनाया। मामला शांत होने के बाद बिन दुल्हन का दूल्हा अपने घर लौट गया।












Click it and Unblock the Notifications