बाहुबली आनंद मोहन की बेटी सुरभि की शादी आज, 50 क्विंटल नॉनवेज के साथ मेन्यू में होंगे 100 से भी ज्यादा व्यंजन
Anand Mohan Singh Daughter Wedding: बाहुबली और पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह और लवली आनंद की बेटी सुरभि आनंद की शादी आज है। शादी में आने वाले मेहमानों के लिए 100 से भी ज्यादा अलग-अलग प्रकार के व्यंजन बनावाए गए हैं।

Anand Mohan Singh Daughter Wedding: बाहुबली और पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह और लवली आनंद की बेटी सुरभि आनंद की आज यानी 15 फरवरी को शादी होने जा रहा है। बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आनंद मोहन पिछले सप्ताह ही 15 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आए हुए हैं। आनंद मोहन के जेल से बाहर आने के साथ ही शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। बता दें कि शादी में सजावट से लेकर खाने-पीने की भी जबरदस्त व्यवस्था की गई है।
बाहुबली आनंद मोहन ने अपनी बेटी सुरभि आनंद की शादी में 100 से भी ज्यादा अलग-अलग प्रकार के कई व्यंजन बनावाए, जिसमें करीब 50 क्विंटल नॉनवेज के साथ-साथ 3 लाख रसगुल्ले बनाए जा रहे हैं। इस शादी का मैनेजमेंट देख रहे धीरेंद्र सिंह ने बताया कि करीब 15 हजार से भी ज्यादा लोग आनंद मोहन की तरफ से शामिल होंगे। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए पूर्व सांसद आनंद मोहन की तरफ से खासे इंजाम किए गए है।
शुभम आनंद ने जानकारी देते हुए बकाया कि शादी में आने वाले मेहमानों के लिए वेज और नॉनवेज दोनों तरह के खाने की व्यवस्था की गई है। बताया कि शादी के मेन्यू में करीब 25 क्विंटल मटन, 15 क्विंटल चिकन और 10 क्विंटल मछली के साथ-साथ वेज खाने की व्यवस्था की जा रही है। जिसमें इंडियन और कॉन्टिनेंटल शामिल है। बताया कि मिठाई में भी गुलाब जामुन, रसगुल्ला, रसमलाई, इमरती, मूंग दाल का हलवा समेत 10 अलग अलग प्रकार के व्यंजन है।
बता दें, मेहमानों के लिए वेज और नॉनवेज की अलग-अलग व्यवस्था की गई है, जिससे शादी में आने वाले लोगों को किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं हो। धीरेंद्र सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया, 'शादी में करीब 50 क्विंटल से भी ज्यादा नॉनवेज बनाया जा रहा है। स्टार्टर में भी चिकन और पनीर का मजा मिलने वाला है।' वहीं फूड मैनेजर शुभम आनंद ने बताया कि अभी तक 60 हजार से ज्यादा रसगुल्ले बनाए जा चुके है और ये सिलसिला लगातार जारी है, करीब 2 से 3 लाख रसगुल्ले बनाए जाएंगे।
Recommended Video

पटना में आज होगी सुरक्षि आनंद की शादी
बता दें, आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की शादी आज राजधानी पटना के बैरिया इलाके एक निजी फार्म्स में हो रही है। ये फार्म्स देखने में वाकई शानदार है। इस फार्म्स के अंदर एक आईलैंड है, जिसके चारों तरफ कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं। इसी आईलैंड पर सुरभि आनंद की शादी के मंडप बनाए गए हैं। इस आईलैंड की क्षमता करीब 20000 हजार से अधिक लोगों की है। खबरों के मुताबिक, इस पूरे फार्म्स को पिछले 15 दिन से तैयार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications