भोजपुर में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- वीर कुंवर सिंह के साथ अन्याय हुआ, CM नीतीश से भी की मुलाकात

पटना। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भोजपुर जिले के जगदीशपुर में वीर कुंवर सिंह की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत में वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि दी और कहा कि इतिहास में उनके बलिदान को जगह नहीं मिली।

amit shah said In history, injustice was done to Babu Veer Kunwar Singh

उन्होंने आगे कहा, मोदी जी ने आज़ादी के 75वें साल में अमृत महोत्सव मनाने का निर्णय किया। बाबू वीर कुंवर सिंह ने सर्वोच बलिदान किया उन्हें युवा पीढ़ी में स्मरण कर जीवनदान देना है। इतिहास ने उनके साथ अन्याय किया। राष्ट्रभक्ति का कार्यक्रम मैंने अपने जीवन में कभी नहीं देखा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए जब मुझसे बिहार ईकाई और नित्यानंद राय जी ने समय लिया तब मुझे यह उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा हजारों लाखों लोग तिरंगा लेकर इस भूमि पर राष्ट्रवाद की अलख जगाएंगे। उन्होंने कहा, 'मैं अनेकों कार्यक्रम और रैलियों में गया हूं, लेकिन आज राष्ट्रभक्ति का भान आज जो यहां दिख रहा है। मैं आज देखकर सच्च में निशब्द हूं. ऐसा कार्यक्रम अपने जीवन में कभी नहीं देखा है।

बता दें कि कार्यक्रम में शरीक होने से पूर्व केंद्रीय मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे और सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। वहीं भोजपुर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत के बाद अमित शाह सासाराम में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे और सासाराम मेडिकल और मैनेजमेंट के छात्रों और अन्य पाठ्यक्रमों में 700 से ज्यादा छात्रों को डिग्री देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+