'भाजपा की सरकार बनाइए, दंगाइयों को उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे', बिहार में खूब गरजे अमित शाह

Amit Shah Nawada Rally:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बिहार के नवादा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जंगलराज फिर से वापस आ गया है।

Amit Shah Nawada Rally

Amit Shah Bihar Visit Today: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बिहार के नवादा में एक जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने राज्य में मौजूदा जदयू-राजद सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले जंगलराज को लेकर और फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला।

जहां जंगलराज वाली पार्टी वहां शांति आ सकती है क्या?: शाह
अमित शाह ने कहा कि जिस सरकार में लालू यादव के जंगल राज की पार्टी शामिल हो, क्या वह सरकार बिहार में शांति ला सकती है? इस महागठबंधन की सरकार को जड़ से उखाड़कर फेंकना होगा तभी राज्य में शांति आ पाएगी।

नीतीश बाबू सत्ता की भूख में लालू की गोद में बैठ गए: शाह
अमित शाह (Amit Shah) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश बाबू आप सत्ता की भूख में लालू प्रसाद यादव की गोद में बैठने को मजबूर हो गए। यहां जंगलराज बढ़ाने के लिए आप भी जिम्मेदार माने जाएंगे। नीतीश बाबू आपने अपने जीवन में कई पार्टियां बदली हैं, कई लोगों को धोखा दिया हैं लेकिन जिस UPA में लालू के साथ आप गए हैं, उसने बिहार को क्या दिया?

एक सीएम तो एक पीएम बनना चाहता है: अमित शाह
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि एक प्रधानमंत्री बनना चाहता है जबकि दूसरा सीएम बनने की ख्वाहिश रखता है।

इन दंगाइयों को उल्टा लटका कर सीधा करने का काम भाजपा करेगी
अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि आज समग्र बिहार चिंता कर रहा है... बिहारशरीफ में आग लगी है, सासाराम में आग लगी है। 2024 में मोदी जी को पूर्ण बहुमत दीजिए और 2025 में बिहार में भाजपा की सरकार बनाइए। इन दंगा करने वालों को उल्टा लटका कर सीधा करने का काम भाजपा करेगी।

मैंने राज्यपाल को फोन किया तो लल्लन बाबू बुरा मान गए: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज मैं सासाराम जाने वाला था लेकिन वहां दुर्भाग्यपुर्ण घटना हुई। लोग मारे जा रहे हैं, गोलियां चल रही हैं, आंसू गैस छुट रहे हैं। मैं वहां नहीं जा पाया लेकिन आज जब मैंने राज्यपाल को फोन किया तो लल्लन सिंह बुरा मान गए कि आप क्यों बिहार की चिंता करते हो?

अयोध्या में राम मंदिर बनाने का विरोध करती थी कांग्रेस, जेडीयू, आरजेडी
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस, जेडीयू, आरजेडी, टीएमसी... अयोध्या में श्री राम का मंदिर बनने का विरोध करते थे। मोदी जी ने एक दिन सुबह श्री राम मंदिर का शिलान्यास कर दिया और आसमान से भी ऊंचा राम मंदिर बनने की शुरुआत हो गई है।

चुनाव परिणामों के बाद नीतीश बाबू को भाजपा में वापस नहीं लिया जाएगा
अमित शाह ने कहा कि मैं एक बात स्पष्ट कर देता हूं कि चुनाव के परिणामों के बाद नीतीश बाबू और लल्लन बाबू को भाजपा में वापस नहीं लिया जाएगा। नीतीश बाबू और लल्लन बाबू के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं। जातिवाद का जहर घोलने वाले नीतीश बाबू और जंगलराज के प्रणेता लालू प्रसाद... इन दोनों के साथ भाजपा कभी राजनीतिक सफर नहीं तय कर सकती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+