Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Amit Shah Bihar Visit: अमित शाह बिहार से साधेंगे असम-बंगाल की सियासत, क्या है BJP का चुनावी मास्टरप्लान

Amit Shah Bihar Visit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 25 फरवरी से बिहार के सीमांचल क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। यह दौरा न केवल सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील है बल्कि रणनीतिक रूप से इसे 'मिशन 2026' का शंखनाद माना जा रहा है।

सीमांचल की धरती पर पैर रखते ही शाह एक साथ तीन राज्यों-बिहार, असम और पश्चिम बंगाल के सियासी समीकरणों को साधने की कोशिश करेंगे। राजनीतिक जानकारों कि मानें तो शाह बिहार की मिट्टी से असम और बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 'बिहार फॉर्मूला' तैयार करने जा रहे हैं।

Amit-Shah-Bihar-Visit-2026

विस्तार से जानिए क्यों अहम माना जा रहा है अमित शाह का बिहार दौर, बंगाल-असम के लिए BJP की क्या है खास प्लानिंग...

Bengal Assam Election सीमांचल क्यों है शाह के एजेंडे के केंद्र में

सीमांचल क्षेत्र लंबे समय से अवैध घुसपैठ, फर्जी दस्तावेज और डेमोग्राफी में बदलाव को लेकर चर्चा में रहा है। किशनगंज, अररिया और पूर्णिया जैसे जिले बांग्लादेश सीमा के बेहद करीब हैं और सामरिक दृष्टि से संवेदनशील 'चिकन नेक' कॉरिडोर भी इसी इलाके से जुड़ा है, जो पूर्वोत्तर भारत को शेष देश से जोड़ता है। अमित शाह का यहां लगातार तीन दिन रुकना इस बात का संकेत है कि केंद्र सरकार सीमांचल को अब सिर्फ एक सीमावर्ती इलाका नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा अहम क्षेत्र मान रही है।

BJP Election Strategy 2026: घुसपैठिए पर कांग्रेस को घेरने के लिए मैदान में उतरेगी बीजेपी?

अमित शाह का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब उन्होंने हाल ही में असम में कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए थे। असम में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने अवैध घुसपैठियों को संरक्षण देकर राज्य की जमीन, संस्कृति और पहचान से समझौता किया। शाह ने साफ शब्दों में कहा था कि जब तक असम की जमीन से अवैध घुसपैठिए नहीं हटेंगे, तब तक राज्य सुरक्षित नहीं हो सकता। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती दी कि वह अपने चुनावी घोषणापत्र में अवैध घुसपैठियों को बाहर करने का वादा करके दिखाए।

शाह पहले ही अवैध घुसपैठ को लेकर कांग्रेस पर तीखे हमले कर चुके हैं। असम में हाल ही में दिए गए बयान में उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि उसने अवैध घुसपैठियों को बसने दिया, जिससे राज्य की जमीन, संस्कृति और स्थानीय पहचान को खतरा पैदा हुआ। शाह ने साफ कहा था कि जब तक असम की जमीन से अवैध घुसपैठियों को हटाया नहीं जाएगा, तब तक राज्य सुरक्षित नहीं हो सकता।

यही संदेश अब सीमांचल के जरिए बिहार, असम और पश्चिम बंगाल तक देने की रणनीति मानी जा रही है। सीमांचल का दौरा असम में डेमोग्राफिक बदलाव और पश्चिम बंगाल में सीमा पार घुसपैठ के मुद्दे को एक साझा नैरेटिव में जोड़ता है। बीजेपी लंबे समय से यह कहती रही है कि अवैध घुसपैठ सिर्फ कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं, बल्कि सामाजिक संतुलन और राजनीतिक संरचना को बदलने का जरिया बन गई है।

मतुआ समुदाय पर शाह की स्ट्रैटजी बंगाल में 'दीदी' को देगी टक्कर?

सीमांचल दौरे का एक अहम राजनीतिक संदेश मतुआ समुदाय को लेकर भी माना जा रहा है। मतुआ समुदाय बांग्लादेश से आए शरणार्थियों से जुड़ा रहा है और पश्चिम बंगाल में इसकी बड़ी राजनीतिक भूमिका है। नागरिकता, पहचान और सुरक्षा जैसे मुद्दे इस समुदाय के लिए अहम रहे हैं। अमित शाह का घुसपैठ और डेमोग्राफी पर जोर, साथ ही सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के कदम, मतुआ समुदाय को यह संदेश देने की कोशिश माने जा रहे हैं कि केंद्र सरकार उनकी सुरक्षा और पहचान को लेकर गंभीर है।

बिहार से असम और बंगाल की बिछेगी चुनावी बिसात

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिहार का सीमांचल अमित शाह के लिए 'लॉन्च पैड' है। इसी साल पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा की चुनावी कमान खुद अमित शाह संभालेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह बिहार में अपनाए गए 'बूथ-लेवल मैनेजमेंट और कार्यकर्ता संवाद मॉडल' को बंगाल और असम में लागू करेंगे।

पश्चिम बंगाल में भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए अमित शाह बिहार की तर्ज पर संगठनात्मक समीक्षा, रणनीतिक बैठकें और साझा अभियान की तैयारी कर रहे हैं। बिहार में एनडीए के सहयोगियों के साथ जिस तरह संयुक्त प्रचार और बूथ मैनेजमेंट किया गया, उसी मॉडल को बंगाल और असम में दोहराया जाएगा।

अमित शाह का यह प्रवास साफ संदेश दे रहा है कि आने वाले 2026 के विधानसभा चुनावों में भाजपा चुनावों में सीमा सुरक्षा, अवैध घुसपैठ, राष्ट्रीय पहचान और विकास को प्रमुख मुद्दा बनाने जा रही है। यानी साफ है बिहार से अमित शाह न सिर्फ सीमाओं की सुरक्षा साध रहे हैं, बल्कि असम और बंगाल की सियासी जमीन भी मजबूत करने में जुट गए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+