बिहार में 18 अप्रैल तक के लिए बंद हुए स्कूल-कॉलेज, 7 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें

पटना। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बिहार सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया। बिहार सरकार ने राज्य में स्कूल-कॉलेज और कोचिंग इंस्टीट्यूट 18 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिये हैं। साथ ही प्रदेश में सभी दुकानें शाम 7 बजे तक ही खुल सकेंगी। हालांकि राज्य में नाइट कर्फ्यू का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि सरकार की ओऱ से सिनेमा हॉल, होटल और रेस्टोरेंट को कुछ रियायत दी गई है।

All shops are permitted to open till 7pm, School colleges closed till 18 April in bihar coronavirus
राज्य में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को एक अहम बैठक की थी। बैठक में फैसला लिया गया कि, सभी दुकान और प्रतिष्ठान शाम 7 बजे तक खुलने की अनुमति होगी। दुकान खोलने के समय दुकानदारों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा दुकानदार ग्राहकों के लिए सेनेटाइजर का इंतजाम करेंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा

कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सूबे के स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान को अगले 1 सप्ताह यानि 18 अप्रैल तक के लिए बंद रहेंगे। 30 अप्रैल तक सभी धार्मिक स्थलों पाए लोगों की आवाजाही पर रहेगी रोक. सरकारी कार्यालयों में उप सचिव और ऊपर के अधिकारी कार्यालय आएंगे। बाकी के कर्मचारी 33 प्रतिशत की संख्या में अल्टरनेट डेज में कार्यालय आएंगे। इसके साथ ही कोरोना को लेकर आम लोगों के मूवमेंट पर भी पांबन्दी लगाई गई है।

वहीं, होटल-रेस्टोरेंट शाम के 7 बजे के बाद भी खुले रहेंगे। होटल ढाबा में 25 फीसदी लोग ही बैठ कर खाना खाएंगे। इसके अलावा सिनेमा हॉल में 50 फीसदी लोगों को ही प्रवेश करने की अनुमति होगी। सभी धार्मिक स्थलों पर 30 अप्रैल आम लोगों के प्रवेश को वर्जित किया गया है। सरकारी आदेश के मुताबिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट में 50% लोगों को ही बैठाने की अनुमति होगी।वहीं, शादी में 200 लोगों और श्राद्ध में 50 लोगों के उपस्थित होने की अनुमति है।

इसी बीच नीतीश सरकार ने राज्य के सभी पत्रकारों को कोरोना वॉरियर्स घोषित कर दिया है। नीतीश कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, मैं सभी आयु वर्ग के पत्रकारों के टीकाकरण के पक्ष में हूं। वे न्यूज को कवर करने के लिए हर जगह जाते हैं। उन्हें फ्रंटलाइन वर्कर्स के बीच शामिल होना चाहिए। वहीं सरकार ने की ओर जारी प्रतिबंधों के बीच ये साफ कर दिया कि, पहले निर्धारित परीक्षाओं का आयोजन पूर्ववत किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+