Bihar News: नये साल के पर सभी ज़िलों में अलर्ट, भूल कर भी नहीं करें ये काम, पहुंच जाएंगे जेल
Bihar News: बिहार में नये साल के जश्न को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं नये साल के जश्न के मद्देनज़र पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के सभी ज़िले में अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पार्क और पर्यटन स्थल पर सुरक्ष व्यवस्था और ज्यादे दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
तेज़ वाहन चलाने वाले और शराब पीते हुए पकड़े जाने पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना भरने के साथ ही जेल भी जाना पड़ सकता है। वहीं बिहार की राजधानी पटना में 50 जगहों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है। पटना ज़ू में 11 मजिस्ट्रेट और 40 पुलिस अधिकारी लगाए गए हैं।

पटना शहर को नये साल के जश्न के मद्देनज़र अलर्ट मोड पर रखा गया है। विभिन्न जगहों पर पुलिसकर्मियों की भी तैनाती हुई है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना घटित नहीं हो, इसके लिए पूरी कोशिश की जा रही है। इसके मदद्नज़र हर वह कोशिश की जा रही है कि किसी भी तरह से समाजिक तनाव पैदा नहीं हो।
नये साल पर लोग घर से बाहर निकलें तो उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसलिए पुलिस प्रशासन को मुस्तैद रखा गया है। नये साल के जश्न में कोई खलल नहीं हो इसलिए अभी से ही सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है। वहीं इस पहल की आम लोग काफ़ी सराहना कर रहे हैं।
बिहार के विभिन्न ज़िलों के लोगों का कहना है कि सरकार ने यह सराहनीय पहल की है। नये साल के जश्न में युवा शराब का भी धड़ल्ले से सेवन करते हैं। तेज़ रफ्तार में वाहन चलाकर स्टंट करते हुए भी नज़र आ जाते हैं। सरकार द्वार सख्ती किए जाने से अप्रिय घटना पर लगाम लगेगी और लोगों का जश्न मातम में तब्दील नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications