क्या बिहार में 'अग्निपथ प्रोटेस्ट' एनडीए गठबंधन की है अग्नि परीक्षा, BJP-JDU के रास्ते होंगे अलग ?

भाजपा नेताओं का कहना है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रोटेस्ट कर रहे उपद्रवियों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हुए।

पटना, 20 जून 2022। बिहार में अग्निपथ प्रोटेस्ट को लेकर सिया पारा पूरी तरह से चढ़ चुका है। एनडीए गठबंधन सहयोगी दल एक दूसरे पर ही आरोप-प्रत्यारोप लगाना शुरू कर चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता नीतीश कुमार के खिलाफ़ बयानबाज़ी कर रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रोटेस्ट कर रहे उपद्रवियों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हुए। इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार की मंशा पर भी सवाल खड़ा किया। भाजपा नेताओँ पर हमले के बाद भाजपा अध्यक्ष बिहार संजय जयसवाल ने प्रदेश सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि उपद्वियों को रोकने के लिए जदयू ने ठोस क़दम नहीं उठाया।

Recommended Video

    Agnipath Scheme पर CM Nitish kumar की चुप्पी से डरी Bihar BJP | वनइंडिया हिंदी | *News
    'भाजपा नेताओं को ही टारगेट किया गया'

    'भाजपा नेताओं को ही टारगेट किया गया'

    बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जयसवाल ने भाजपा नेताओं पर हुए हमले के लिए नीतीश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के इशारे पर लोगों को निशाना बनाया गया और भाजपा कार्यालयों को आग लगाने पर पुलिस मूकदर्शक बनी रही यह नाकाबिले बर्दाश्त है। मीडिया से मुखातिब होते हुए संजय जयसवाल ने कहा कि उपद्रवियों द्वारा मेरे घर हमला किया गया। मैंने फायर ब्रिगेड को बुलाया तो वहां से जवाब मिला स्थानीय प्रशासन की इजाज़त पर दमकल की गाड़ियां जाएंगी। भाजपा नेताओं को ही टारगेट किया गया, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास सहित भाजपा के कई दफ़्तरों मे आगजनी की गई।

    संजय जयसवाल ने हमले को बताया साजिश

    संजय जयसवाल ने हमले को बताया साजिश

    संजय जयसवाल ने कहा कि सभी को विरोध करने का अधिकार है, इसमे कोई बुराई नहीं है। हम सभी लोग अलग-अलग दल से ताल्लुक रखते हैं लेकिन किसी खास पार्टी के दफ्तरों को टारगेट कर जलाना सरासर गलत है। बिहार में ही सिर्फ इस तरह से किया जा रहा है, हिंदुस्तान में कहीं भी इस तरह से नही किया जा रहा है। बिहार में हमारी सरकार है और यहां ऐसी घटनाएं हुईं। झारखंड और पश्चिम बंगाल में हमारी सरकार नहीं है वहां भी इस तरह की घटना नहीं हुई, यह एक साजिश है। इसके साथ संजय जयवाल ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि घटनाओं पर लगाम लगाना चाहिए। यह किसी के लिए भी अच्छा नहीं होगा।

    जदयू-भाजपा में जारी है ज़ुबानी जंग

    जदयू-भाजपा में जारी है ज़ुबानी जंग

    बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जयसवाल के बयान पर राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष, जदयू) ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने यह फ़ैसला लिया है, दूसरे प्रदेशों में भी विरोध हो रहा है। अपने भविष्य को लेकर चिंतित युवा विरोध कर हैं । विरोध की आड़ में हिंसा किसी को भी मंजूर नहीं है। भाजपा को युवाओं से बात करने की बजाए प्रशासन पर आरोप लगा रही है। प्रशासन का इन सब से क्या लेना-देना है। कई भाजपा शासित राज्यों में भी इस योजना के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने संजय जयसवाल पर तंज़ कसते हुए कहा भाजपा शासित राज्यों के सुरक्षा बलों की निष्क्रियता के बारे जयसवाल बात क्यों नहीं कर रहे हैं। भाजपा शासित राज्यों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी।

    ये भी पढ़ें: बिहार में उग्र रूप ले रहा छात्रों का प्रदर्शन, कहीं लगा रहे ट्रेनों में आग तो कहीं कर रहे पथराव

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+