Gaya News: चुनाव ड्यूटी के बाद, दफ्तर में काम करते वक्त हुई मौत, बेसहारा परिवार को मिले इतने लाख रुपये

Gaya Latest News: लोकसभा निर्वाचन 2024 के अवसर पर 38 गया (अ.जा.) संसदीय क्षेत्र अंतर्गत 232- बेलागंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान संख्या 30 प्राथमिक विद्यालय बेल्हाडी में सुजीत कुमार , गृहरक्षक, जो चांद चौरा गया के रहने वाले थे।

चुनाव ड्यूटी से लौटने के तुरंत बाद वह अनुमण्डल कार्यालय में अपना ड्यूटी देने पहुच गए, जहां उनकी मृत्यु हो गई थी, जिसके आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम ने निर्वाचन आयोग की ओर से डीएम स्वमं स्व. सुजीत कुमार के घर पहुंचे।

After election duty died while working in office DM Gaya Given destitute family 15 lakhs rupees

डीएम डॉ.त्यागराजन एसएम ने मृतक के उनके परिजनों से मिलकर इस दुःख की घड़ी में सांत्वना दी। स्व. सुजीत कुमार अपने पीछे पत्नी कंचन कुमारी औऱ 3 बेटियों को छोड़कर गए। डीएम उनसे भी मिले, कहा घटना काफी दुःखद है। ज़िला प्रशासन एव गृह रक्षक विभाग से जो भी नियमानुसार काम होंगे, उसे पूरा करवाया जाएगा।

ज़िला पदाधिकारी ने स्व. सुजीत कुमार की पत्नी कंचन कुमारी वर्मा को अनुग्रह अनुदान के तहत 15 लाख रुपये का चेक सौंपा है। वहीं डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने होम गार्ड के कमांडेंट को निर्देश दिया है कि विभाग से जो भी आवश्यक कार्य होंगे उसे हर हाल में संबंधित पीड़ित परिवार को लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।

वहीं जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम आज अचानक विष्णुपद देवघाट पहुंचे। घाटों की सफाई का जायजा लिया। वहीं स्पष्ट निर्देश दिया कि हर हाल में 15 दिनों के अंदर नदी के गाद की सफाई करवाना प्रारंभ करवाये।

बरसात के पहले समुचित नदी और मां सीता पथ(पूल) से श्मशान घाट होते हुए घुघड़ी ताड पूल तक नदी की सफाई करवाये। डीएम ने नगर आयुक्त नगर निगम को निर्देश दिया कि देवघाट, संगत घाट, मा सीता पथ से शमशान घाट तक सफाई की समुचित व्यवस्था करवाये। सफाई और बेहतर करवायें।

यत्र तत्र गंदगी को साफ करवायें। उन्होंने कहा कि घाट पर आवारा पशु न प्रवेश करें, इसके लिये स्पेशल ड्राइव चलाकर पशुओं को पकड़कर गौशाला में भेजवाये। नदी के तलहटी में दाह संस्कार न हो, विद्युत शब्दागृह का प्रॉपर प्रयोग हो, इसे सुनिश्चित करवायें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+