कांग्रेसियों की 'जाति' बताने वाले पोस्टर के जवाब में अब बीजेपी ने बताई अपने नेताओं की 'जाति'
पटना। बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को क्रांग्रेस नेताओं का पोस्टर लगाया गया, जिसमें उनकी जातियां और धर्म लिखा था। इसके बाद ही भाजपा ने शुक्रवार को अपने नेताओं का पोस्टर लगा दिया। इस पोस्टर में बीजेपी के हर नेता को 'भारतीय' बताया गया है। पोस्टर में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ, सिंह, मंगल पांडे, रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, आरके सिंह, पूनम महाजन, आरके सिंह नेताओं की फोटो लगी हुई है। सभी नेताओं के नीचे 'भारतीय' लिखा गया है। बुधवार को कांग्रेस द्वारा लगाए गए पोस्टर का जवाब देने के लिए बीजेपी ने इस पोस्टर को लगाया है।

बता दें कि कांग्रेस ने पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर अपना पोस्टर लगाया था। पोस्टर कांग्रेस की नवनिर्वाचित प्रदेश कमेटी के नियुक्त पदाधिकारियों का था। पोस्टर में राहुल गांधी को ब्राह्मण, शक्ति सिंह गोहिल को राजपूत, पूर्व राज्य अध्यक्ष कौकब कादरी को मुसलमान, अखिलेश सिंह को भूमिहार बताया गया था। पोस्टर में नेताओं की तस्वीरों के साथ राजपूत, पिछड़ा, दलित, मुस्लिम लिखा गया है। राहुल गांधी की तस्वीर पर ब्राह्मण समुदाय लिखा हुआ है।
पोस्टर में पार्टी पदाधिकारियों की तस्वीर के साथ जाति लिखी गई है। पदाधिकारियों की तस्वीर के साथ वे किस जाति या समुदाय से आते हैं, इसका जिक्र किया गया है। पोस्टर में राहुल गांधी की तस्वीर पर ब्राह्मण, अल्पेश ठाकोर की फोटो पर पिछड़ा समुदाय तो शक्ति सिंह गोहिल की फोटो पर राजपूत समाज लिखा हुआ था।
ये भी पढ़ें- फिल्म का नाम बदलने के बाद सलमान की मुश्किलें हुईं खत्म, SC ने कहा, सारी FIR करें रद्द












Click it and Unblock the Notifications