फिल्म का नाम बदलने के बाद सलमान की मुश्किलें हुईं खत्म, SC ने कहा, सारी FIR करें रद्द
मुजफ्परपुर। बॉलीवुड के भाईजान और टाइगर कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। सलमान खान की होम प्रॉडक्शन 'लवरात्रि' पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि देश के किसी भी हिस्से में कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि फिल्म निर्माताओं, फिल्म और कंटेंट पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी। बता दें कि सलमान खान के खिलाफ मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है।

फिल्म के खिलाफ सलमान समेत फिल्म से जुड़े सात लोगों के खिलाफ शांति में व्यवधान पैदा करने की साजिश का मुकदमा दर्ज हुआ है। सलमान खान ने अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म 'लवरात्रि' का नाम बदलकर 'लव यात्री' कर दिया था फिर भी फिल्म से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। कई लोग सलमाम को धमकियां दे रहे थे। इन सभी से तंग आकर सलमान ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एससी ने कहा कि इस फिल्म के संबंध में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी।
बता दें कि फिल्म पांच अक्टूबर को रिलीज होनी है। इस फिल्म के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज कराये गए हैं। आरोप लगाया गया है कि फिल्म के नाम से हिंदुओं की धार्मिक भावना आहत हो रही है जिसके चलते कई हिंदू संगठन ने इस फिल्म का विरोध किया है।












Click it and Unblock the Notifications