बिहारः 18 साल से ऊपर के लोगों को फ्री में लगेगी वैक्सीन, CM ने किया ऐलान

पटना। देश के अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी 1 मई से 18 की उम्र से ऊपर के लोगों को फ्री में कोरोना वैक्सीन देने का ऐलान किया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 1 मई से बिहार में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। नीतीश कुमार ने कहा कि सभी बिहारवासियों को राज्य सरकार मुफ्त में कोरोना का टीका लगवाएगी।

above 18 years all people get free vaccine cm nitish announced

आपको बता दें कि बिहार में 45 साल से ऊपर के लोगों को भी मुफ्त में ही कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। कोरोना टीकाकरण अभियान के शुरू होने के साथ ही नीतीश कुमार की सरकार ने मुफ्त टीकाकरण का ऐलान किया था। अब जबकि 18 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाने की मंजूरी केंद्र सरकार ने दी है, तो एक बार फिर राज्य सरकार ने मुफ्त टीकाकरण का ऐलान कर दिया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को राज्य में 18 साल से ऊपर के लोगों को मुफ्त टीकाकरण का ऐलान किया था। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 साल से ऊपर के लोगों को 1 मई से मुफ्त टीका लगाए जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार ने भी इस आयुवर्ग से ऊपर के लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने की घोषणा कर दी है।

विपक्षी दलों की मांग और विशेषज्ञों की सलाह के बाद केंद्र सरकार ने देशभर में 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के टीकाकरण का अभियान शुरू करने की घोषणा की है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में नए कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों ने हर किसी को चिंता में डाल दिया है। बीते बुधवार को 12 हजार 222 नए कोरोना संक्रमित मिले। बुधवार को वायरस ने 56 लोगों की जान ले ली है। मृतकों में नालंदा मेडिकल कॉलेज में 13 लोगों की जान चली गई है, जबकि पटना मेडिकल कॉलेज में 4 संक्रमितों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+