अंतरिम बजट पर बोले AAP प्रदेश प्रवक्ता नियाज़ अहमद ने केन्द्र सरकार की विदाई वाला है ये बजट
बजट 2024: केंद्र की भाजपा सरकार ने गुरुवार को अंतरिम बजट पेश किया। बजट को एनडीए नेता जनता के हितों वाला बता रहे हैं। वहीं विपक्षी नेता निशाना साध रहे हैं, इसी क्रम में वन इंडिया हिंदी से आम आदमी पार्टी बिहार इकाई के प्रवक्ता नियाज़ अहमद ने ख़ास बातचीत करते हुए बेबाकी से अपनी बात रखी।
आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता नियाज़ अहमद ने अंतरिम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की यह निराशाजनक बजट है। देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है लेकिन बजट में इसके बारे में कुछ भी नहीं है, यह आम जनता के लिए निराशाजनक बजट है।

आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता नियाज़ अहमद ने कहा की कोई भी बजट अगर विकास के लिए नहीं है। कोई भी विकास अगर जनता के लिए नहीं है तो वह व्यर्थ है। 18 लाख करोड़ रुपये का बजटीय घाटा वाला ये बजट बहुत निराश करने वाला बजट है।
एक तरफ गरीबी बढ़ रही है और लोगों के पास पैसे नहीं है लेकिन इसे दूर करने के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है। सरकार विभिन्न मोर्चे पर लगातार विफल है लेकिन इस बारे में कोई बात नहीं की गई है। आज पेश की गई बजट को न सिर्फ जनता ने बल्कि शेयर बाजार के निवेशकों सहित छोटे बड़े सभी व्यवसायिक वर्गों ने भी नकार दिया है।
महिलाओं के उत्थान के लिए लखपति दीदी योजना की बात कही जा रही है। धरातल पर इस योजना का लाभ महिलाओं को मिलता हुआ नज़र ही नहीं आ रहा है। महिलाओं के हितों की बात है तो फिर महंगाई को घटाने की योजना लाते। सबसे ज्यादा महंगाई से किचन का भार बढ़ा है।
दाल, चावल, तेल और सब्ज़ियों के दाम आसमान छू रहे हैं। केंद्र की भाजपा सरकार का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है। चुनावी मौसम में मतदाताओं को लुभाने के लिए सियासी लॉलीपॉप थमाये जा रहे हैं। जनता बेरोज़गारी की मार झेल रही है और केंद्र की सरकार जोड़ृ-तोड़ की राजनीति करने में जुटी है। जनता के हितों की बात नहीं कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications