AAP नेता नियाज अहमद ने सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले को बताया ऐतिहासिक, कहा- लोकतंत्र की रक्षा हुई
AAP On Supreme Court Decision: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आप के कुलदीप कुमार को सुप्रीम कोर्ट में विजयी घोषित करने को आम आदमी पार्टी के नेता नियाज़ अहमद ने ऐतिहासिक फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा हुई है।
आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता नियाज़ अहमद ने वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा करते है। जनतंत्र को जिस तरह से कुचला जा रहा है, ऐसे में कोर्ट का फैसला जनतंत्र को बचाने के लिए बहुत मायने रखता है।

यह जीत इंडिया गठबंधन की पहली जीत है, प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि ये तो छोटा चुनाव था, लेकिन देश में बड़ा चुनाव होने वाला है। सोचिए उसमें ये कितनी बड़ी चोरी करेंगे। अब तक सुबूत नहीं होता था, आज सुबूत सामने है।
Recommended Video
इनकी किस्मत खराब थी कि चंडीगढ़ चुनाव में सीसीटीवी कैमरे लगे थे और ये पकड़े गए। आज बीजेपी किस तरह से कह रही है कि 370 सीटें आ रही है। इतना विश्वास कहां से आ रहा है? इसका मतलब कुछ तो गड़बड़ है।
आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आखिरकार संविधान और लोकतंत्र की जीत की हुई। सुप्रीम कोर्ट का बहुत-बहुत शुक्रिया। ये 36 वोटों में 25 फीसदी वोट चोरी कर सकते हैं, तो 90 करोड़ वोटों में कितनी चोरी कर सकते हैं।
नियाज अहमद ने कहा कि चंडीगढ़ की आबादी महज 14.5 लाख है। देश के ज़्यादातर लोगों को पता भी नहीं होगा कि चंडीगढ़ में हर साल एक मेयर चुना जाता है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी ने इन छोटे स्तर के चुनावों में भी खेल खेलने की कोशिश की और कैमरे में कैद हो गई।
AAP उम्मीदवार को 20 वोटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिला था। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी ने दुनिया की सबसे युवा पार्टी के साथ खेल करने की कोशिश की और सुप्रीम कोर्ट से फटकार मिली। वे कैमरे के सामने भी बेईमान हैं, कल्पना करें कि वे कैमरे के पीछे क्या करने में सक्षम है।












Click it and Unblock the Notifications