भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे के मजेदार REELS VIDEO, जिसे देख चुके हैं लाखों लोग

पटना। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रिय हैं। लोग उनके फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर शेयर किये गए रील्स वीडियोज को भी खूब पसंद करते हैं। इंस्टाग्राम पर आम्रपाली दुबे के बीस लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उनके मजेदार वीडियो को खूब पसंद करते हैं। उनके हर वीडियो को लाखों लोग लाइक्स और शेयर करते हैं।

गोरखपुर में हुआ था जन्म

गोरखपुर में जन्मीं आम्रपाली का एक्टिंग की तरफ रुझान होने के कारण उन्होंने मुंबई में अपनी किस्मत आजमाई और टीवी शो के ऑडिशन देना शुरू किया। साल 2008 में उनको पहला ब्रेक 'सात फेरे: सलोनी का सफ़र' से मिला। इस शो में आम्रपाली ने श्वेता सिंह का किरदार निभाया था।

सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं आम्रपाली दुबे

बता दें कि आम्रपाली ने भोजपुरी जगत में करीब 6 साल गुजार लिया है और इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिल में जगह बनाई है। आम्रपाली दुबे अपने ग्लैमरस अंदाज़ के चलते सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं।

मुंबई में पूरा किया ग्रेजुएशन

साल 1987 में 11 जनवरी को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में आम्रपाली दुबे का जन्म हुआ था। उनकी उम्र 33 साल है। गोरखपुर में स्कूलिंग के बाद आम्रपाली अपने दादाजी के पास मुंबई आ गई थीं। यहीं से उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की और ग्रेजुएशन किया।

'रहना है तेरी पलकों की छाओं में' शो से मिली लोकप्रियता

इसके बाद आम्रपाली को टीवी शो 'रहना है तेरी पलकों की छाओं में' से पॉपुलैरिटी मिली और इसके बाद आए शो मायका में वह लीड भूमिका निभाकर सबकी नज़र में आ गईं। इस दौरान उन्हें भोजपुरी फिल्मों के ऑफर मिलने लगे।

जोड़ी सुपरस्टार निरहुआ के साथ खूब जमी

'निरहुआ हिंदुस्तानी' से 2014 में आम्रपाली ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिल्म में उनकी जोड़ी सुपरस्टार निरहुआ के साथ खूब जमी। इसके बाद उन्होंने निरहुआ के साथ तकरीबन दो दर्जन फिल्मों में काम किया और ये सब सुपरहिट रहीं। आम्रपाली अब भोजपुरी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+