प्यार में पड़ी विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 3 लोगों ने बनाया शिकार

पटना। महिला जिससे प्यार करती थी उसी ने उसकी दुनिया उजाड़ दी। मामला बिहार के कटिहार जिले का है जहां एक महिला के साथ उसके प्रेमी ने दो दोस्तों के संग के मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। गैंगरेप के बाद सभी आरोपी महिला को उसके हाल पर छोड़कर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

प्यार में पड़ी विधवा के साथ 3 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

मिली जानकारी के मुताबिक कटिहार जिले की रहने वाली एक विधवा महिला को एक ट्रक चालक ने अपने प्यार के झांसे में फंसा कर शादी करने की बात कही और पिछले कई महीनों से लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब महिला के द्वारा शादी करने की बात कही गई तो उसने टालमटोल करना शुरु कर दिया। फिर उसे धोखे से मिलने के लिए अपने अड्डे पर बुलाया जहां पहले से ही उसके दो दोस्त घात लगाए बैठे थे। जैसे ही उसने महिला के साथ अश्लील हरकत शुरु की उसके दोनों दोस्त वहां पहुंच गए और शारीरिक संबंध बनाने की बात करने लगे जब विधवा के द्वारा इस बात का विरोध किया गया तो तीनों ने मिलकर जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म किया और मारपीट करते हुए बर्बाद करने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता पुलिस थाने पहुंची तथा अपने प्रेमी ट्रक ड्राइवर और उसके खलासी के साथ साथ अन्य दो के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए मामला दर्ज करवाया ।

वही प्यार में धोखे की कहानी बताते हुए विधवा ने कहा कि उसके पति की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई थी। जिसके बाद वह चाय की दुकान चला कर अपने परिवार का खर्च चलाती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात ट्रक चलाने वाले एक शख्स से हुई और धीरे धीरे नजजदीकियां बढ़ती गई। ट्रक चालक शादी का झांसा देकर महिला का लगातार शारिरिक शोषण करता रहा।

पीड़िता ने बताया कि जब उससे शादी की बात कहती तो वह अगले महीने कहते हुए बात को टाल देता था। इसी दौरान उसने कल मुझे मोबाइल पर फोन करते हुए बुलाया और बगीचे में ले जाकर हमारे साथ अश्लील हरकत करने लगा। इसी दौरान उसके अन्य दो साथी भी वहां पहुंच गए जो हमारे साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात करने लगे। जब इस बात का विरोध किया गया तो मारपीट करते हुए तीनों ने जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+