Begusarai News: ‘3 दिन हो चुके हैं, मेरा बच्चा गायब है’ परिजनों ने स्कूल में काटा बवाल, लगाए गंभीर आरोप
Begusarai News: बिहार के बेगूसराय ज़िले से छात्र के गायब होने का मामला सामने आया है। जहां छात्र के परिजनों ने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा परिजनों को शांत करवाते हुए आगे की कार्रवाई की गई। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है?
बेगूसराय के रतनपुर थाना क्षेत्र के संत जोसेफ पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 15 वर्षीय आयुष कुमार रह रहा था। वह अचानक स्कूल से गायब हो गया, इस मामले को लेकर परिजनों ने स्कूल कैंपस में जाकर जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में छात्रों का सही ध्यान नहीं रखा जाता है। स्कूल प्रबंधन शिकायतों पर संज्ञान नहीं लेता है।
Recommended Video

परिजनों का आरोप है कि स्कूल के प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर की गलत नीति की वजह से उनका बच्चा स्कूल से गायब हो गया है। इस मामले में अभी तक कोई पहल नहीं की जा रही है, पिछले 3 दिनों से स्कूल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन प्रिंसिपल या फिर स्कूल मैनेजमेंट का कोई स्टाफ मिलने तक के लिए तैयार नहीं है।
परिजनों का आरोप है कि उनके बच्चे ने लेटर के ज़रिए उन लोगों को अवगत कराया था कि, स्कूल के शिक्षक नशीला पदार्थ एवं शराब का सेवन करते थे। स्कूल प्रबंधन के द्वारा स्कूल की शाख बचाने में इन बातों को छुपाया जा रहा है। तीन दिन होने चुके हैं, हमारा बच्चा कहां गया अभी तक इसका कोई अता-पता नहीं है।
हम लोगों का साफ-साफ कहना है कि यह स्कूल नहीं है, सिर्फ दुकानदारी चला रहे हैं। इसलिए प्रशासन से मांग करते हैं की अविलंब इस स्कूल के डायरेक्टर पर कार्रवाई की जाए। वहीं घटनास्थल पर सदर डीएसपी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि बच्चा गायब हुआ है। यह मामला बहुत ही गंभीर है, जांच पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications