बिहार: विश्व विख्यात लक्ष्मण झूला की तर्ज़ पर इस ज़िले में होगा एक ब्रिज का निर्माण

बिहार में इन दिनों पर्यटन को बढ़ावा देने की पुरज़ोर कोशिश की जा रही है। कुछ दिनों पहले ईकोटूरिज़्म को बढ़ावा देने की ख़बर सुर्खियों में थी अब लक्ष्मण झूला की तर्ज़ पर ब्रिज के निर्माण की चर्चा में है।

पटना, 15 अप्रैल 2022। बिहार में इन दिनों पर्यटन को बढ़ावा देने की पुरज़ोर कोशिश की जा रही है। कुछ दिनों पहले ईकोटूरिज़्म को बढ़ावा देने की ख़बर सुर्खियों में थी अब लक्ष्मण झूला की तर्ज़ पर ब्रिज के निर्माण की चर्चा में है। बिहार के जमुई में भी योगनगरी ऋषिकेश में स्थित विश्व विख्यात लक्ष्मण झूला की तर्ज पर एक ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। पुल बन जाने से लछुआड़ धर्मशाला और क्षत्रियकुंड की दूरी कम हो जाएगी। आपको बता दें कि जमुई भगवान महावीर (जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर) की जन्मस्थली है। इसलिए सरकार जमुई को भी पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने में जुट गई है।

लछुआड़ को जैन सर्किट से जोड़ने की क़वायद

लछुआड़ को जैन सर्किट से जोड़ने की क़वायद

जमुई अनुमंडल के मौजूदा प्रखंड सिकंदरा के लछुआड़ ग्राम में मौजूद कुंडग्राम के क्षत्रियकुंड को माना जाता है। केंद्र सरकार ने लछुआड़ को जैन सर्किट से भी जोड़ने की क़वायद तेज़ कर रही है। यही वजह है कि क्षत्रियकुंड गांव में लक्ष्मण झूला (ऋषिकेश) की तरह पुल बनाने की तैयारी की जा रही है। ग़ौरतलब है कि पर्यटन विभाग की तरफ से पुल बनाने की मंजूरी भी मिल चुकी है। आपको बता दें कि लछुआड़ धर्मशाला और क्षत्रियकुंड के बीच की दूरी अभी करीब 17 किलोमीटर है। लेकिन पुल के निर्माण के बाद यह दूरी 10 किलोमीटर रह जाएगी। स्थानीय लोगों को 7 किलोमीटर की दूरी तय करने से निजात मिल जाएगी।

भगवान महावीर ने कुमार गांव किया था रात्रि विश्राम

भगवान महावीर ने कुमार गांव किया था रात्रि विश्राम

जैन शास्त्रों के मुताबिक घर को त्यागने के बाद भगवान महावीर क्षत्रियकुण्ड से निकल कर दिन ढलने के पहले ही कुमार गांव (कुर्मार) में रात्रि विश्राम किया था। भगवान महावीर कुमार गांव में ही वस्त्र का त्याग कर ज्ञान की प्राप्ति के लिए प्रस्थान कर गए थे। आज भी सरकारी पाठ्यक्रमों में वैशाली को भगवान महावीर के जन्म स्थान के तौर पर पढ़ाया जाता है। जैन श्वेतांबर समुदाय के दुनिया भर में फैले लोग जमुई स्थित क्षत्रियकुंड को भगवान महावीर का जन्म स्थानते हैं। इसलिए हर साल हजारों की तादाद में यहां अपनी श्रद्धा निवेदित करने पहुंचते हैं। सदियों से क्षत्रियकुण्ड जैन श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र रहा है। क्योंकि य़ह जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान महावीर स्वामी की जन्मस्थली है।

टाईगर रिज़र्व बनाने के लिए केंद्र से मिली मंजूरी

टाईगर रिज़र्व बनाने के लिए केंद्र से मिली मंजूरी

बिहार में सिर्फ़ एक टाइगर रिज़र्व है। प्रदेश में फिलहाल एक वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व क्षेत्र ही है। अब जल्द ही बिहार को दूसरा टाइगर रिज़र्व क्षेत्र कैमूर के जंगलों में बनने जा रहा है। नीरज कुमार सिंह (पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, बिहार) ने बताया कि इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए राज्य में खास कोशिश की जा रही है। मीडिया से मुखातिब होते हुए मंत्री नीरज कुमार सिंह ने कहा कि राज्य के ग्रीन कवर एरिया बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्रों को बढ़ाने और उनके संरक्षण के लिए लगातार बिहार सरकार लगातर काम कर रही है। ग्रीन कवर एरिया बढ़ाने के लिए प्रदेश में युद्धस्तर पर काम कर लोगों को जागरूक किया भी जा रहा है।

ये भी पढ़ें: बिहार से भी गुज़रेगी वाराणसी से हावड़ा जाने वाली बुलेट ट्रेन, सर्वे का पूरा हुआ काम

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+