Gaya News: वज्रपात से 5 लोगों की मौत, DM गया ने जताया दुख,आश्रितों को तुंरत दिलवाई मुआवजा राशि

Gaya News: बिहार के विभिन्न ज़िलों में मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए तेज़ बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की गई, लेकिन कहते हैं ना होनी को कोई रोक नहीं सकता है। एक ऐसी ही दर्दनाक ख़बर बिहार के गया ज़िले से आई है। जहां एक गांव में 5 लोगों की मौत हो गई।

बेलागंज के पनारी गांव में वज्रपात से 5 लोगो की मौत हो गई। गया जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम ने हादसे पर अफसोस जताते हुए कहा कि यह घटना काफी दुखद है। उन्होंने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अपर समाहर्ता आपदा को तुरंत बेलागांज के पनारी गांव में भेजा गया है।

5 people died due to lightning DM Gaya immediate provided compensation amount to the dependents

आपको बता दें कि ज़िला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने सभी परिवारों को संवेदना प्रकट किया। वहीं संबंधित पदाधिकारी को पीड़ित परिवार के आश्रितों 24 घंटे के अंदर मुआवजा की राशि उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। मुख्यमंत्री अनुग्रह अनुदान राशि के तहत कुछ ही घंटों में 4-4 लाख प्रति आश्रित परिवार को दिया गया।

गौरतलब है कि हादसा के कुछ ही घंटे के बाद आश्रितों को मुआवजा राशि का चेक दे दिया गया। जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से समय-समय पर वज्रपात से बचाव संबंधित निर्गत निर्देशों को पालन करें, ताकि किसी प्रकार का नुकासन नहीं हो।

गया डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के इस पहल की ग्रामीण काफी तारीफ़ कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि जहां सरकारी कर्मचारी महीनों लगा देते हैं, मुआवज़ा राशि देने में, वही गया के ज़िला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने फरिश्ता की तरह पीड़ित परिवारों की मदद की है, पैसे से ज़िंदगी तो वापिस नहीं दे सकते, लेकिन आर्थिक लाभ से कुछ परेशानी तो ज़रूर हल हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+