इराक जाकर मुसीबत में फंसे देश के 30 नौजवान, मंडरा रहा ISIS का खतरा

गोपालगंज। गल्फ देश जाकर पैसा कमाने की ललक ने आज बिहार, यूपी और पंजाब के लगभग ३० युवकों को वतन की याद दिला दी है। ये युवक वहां पर खुद को कैद में महसूस कर रहे हैं। इन्हीं में से बिहार के गोपालगंज के रहने वाले कुछ युवकों ने इराक से गोपालगंज जिलाधिकारी के मोबाइल पर मैसेज भेजकर मदद की गुहार लगाई है। इन युवकों ने जिलाधिकारी से देश वापसी के लिए सरकार से बात करने को कहा है।

30 young people of the country stranded in Iraq, now afraid of ISIS

इराक में बिहार के गोपालगंज के रहने वाले परमेश्वर ने गोपालगंज जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर के व्हाट्सऐप में मैसेज में जो तस्वीरें भेजी है उसमे उसके अलावा गोपालगंज के दूसरे बंधक बने युवक वीरेन्द्र गुप्ता की तस्वीर है। इसके अलावा उसने कुछ ऐसी तस्वीरें भी भेजी हैं जिसमे आसपास गोला-बारूद और मोर्टार के खोखे और कारतूस भारी मात्रा में बिखरे हुए हैं। परमेश्वर ने बताया कि इराक में फंसे युवकों में गोपालगंज के दो, सीवान के 5, गोरखपुर के 8 और पंजाब के 15 लड़के शामिल हैं। उसके अनुसार जहां उन्हें रखा गया है वहां हर तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। उस युवक ने अपने मोबाइल से आसपास में बिखरे कारतूस और मोर्टार के खोखे की तस्वीरें भी भेजी है। पीड़ित युवकों के मुताबिक गोपालगंज और सीवान के दो एजेंटों ने उन्हें डेढ़-डेढ़ लाख रुपये में मस्कट में भेजा था, लेकिन फिर उन्हें इराक के किसी अज्ञात जगह पर भेज दिया गया जहां उन्हें बंधक बना लिया गया है और उनका पासपोर्ट भी छीन लिया गया है। कही आने जाने के लिए भी पाबंदी लगा दी गई है। पीड़ित युवकों के मुताबिक उन्हें वह जगह आईएसआईएस का ठिकाना लगती है जहां उन्हें बंधक बनाकर रखा गया है। पीड़ित युवकों ने बंधक से मुक्त कराकर वतन वापसी की गुहार लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+