गंगा नदी के किनारे 3 महिलाओं को नंगा कर पीटा, तमाशा देखते रहे लोग

पटना। मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला गंगा किनारे देखने को मिला जहां 75 साल की तीन वृद्ध महिलाओं को कुछ लोगों द्वारा नंगा कर बुरी तरह मारपीट की जा रही थी। इस दौरान वहां उपस्थित सैकड़ों लोग तमाशा देखते रहे लेकिन किसी ने भी इंसानियत के नाते उसे बचाने की कोशिश नहीं की। वही तीनों महिला अपनी बेगुनाही के लिए जोर जोर से चिल्लाकर आवाज लगा रही थी पर लोगों द्वारा लात-घूसे और डंडों से उसकी जमकर पिटाई की जा रही थी। मामला बिहार के बेगूसराय जिले का है जहां के सिमरिया घाट पर मानवता को शर्मसार होते देखा गया।

गंगा नदी के किनारे 3 महिलाओं को नंगा कर पीटा, तमाशा देखते रहे लोग

मिली जानकारी के अनुसार हाजीपुर की तीन वृद्ध महिला सिमरिया घाट पर गंगा स्नान के लिए गई थी। जहां और भी कई लोग गंगा स्नान कर रहे थे इसी दौरान एक युवक का मोबाइल गायब हो गया और उसने मोबाइल की चोरी का आरोप तीनों बैठी वृद्ध महिलाओं पर लगा दिया। चोरी के आरोप लगते ही महिला पर सभी टूट पड़े और मोबाइल देने की बात कही लेकिन महिला बार बार यही कहती रही मोबाइल उसके पास नहीं है। फिर भी लोग उसकी बातों को नहीं सुन रहे थे और सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में वृद्ध महिला की नंगा कर तलाशी ली गई तथा मोबाइल नहीं मिलने पर नंगा कर लाठी डंडे से पिटाई की गई। इस दौरान वहां उपस्थित सैकड़ों लोगों में किसी ने भी वृद्ध महिला को बचाने की कोशिश नहीं किया। लगभग एक घंटे तक बृद्ध महिलाओं की पिटाई की गई जिससे तीनों महिला बुरी तरह घायल हो गई। इसी दौरान मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को हुई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को आक्रोशित लोगों के चंगुल से बचाते हुए इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया।

वही मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ने बताया कि गंगा स्नान कर जब महिला गंगा घाट के पास बैठी थी तभी एक युवक की मोबाइल चोरी हो गई थी ।जिसका आरोप इन 3 महिलाओं पर लगाया गया था। इसी आरोप को लेकर आक्रोशित भीड़ ने महिला की तलाशी ली तथा मारपीट करना शुरु कर दिया। फिलहाल घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा महिला के बयान के आधार पर मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+