Begusarai News: ‘उम्र छोटी, हौसले बड़े’, साढ़े 3 साल में रखा पहला रोज़ा, मो. उमैर ने मांगी अमन चैन के लिए दुआ

Begusarai Nanha Rozedar News: रमज़ान का पवित्र महीना चल रहा है, पूरे भारत में लोग रोज़ा रख कर पाक महीने का जश्न मना रहे हैं। यह महीना मुस्लिम समुदाय के लिए सवाब और सब्र के साथ नेकी कमाने वाला होता है।
छोटी सी उम्र में पहला रोज़ा रखने वाले कई मासूम बच्चों की ख़बर देखने और सुनने को मिल रही है।

इसी क्रम में बिहार के बेगूसराय ज़िले के सबसे छोटी उम्र में रोज़ा रखने वाले मौहम्मद उमैर चर्चाओं में बने हुए हैं। नूरपूर गांव के महज़ साढे 3 साल के बच्चे का रोज़ा रखने की ख्वाहिश ने लोगों का दिल जीत लिया है।

First Fast in Begusarai

मौलाना मोहम्मद अनवारुल हक क़ासमी के बेट मोहम्मद उमैर ने छोटी से उम्र में ही रोजा रख आस्था का गहरा संदेश दिया है। मासूम बच्चे ने रोज़ा रखने के हर काम (सेहरी से इफ्तार) को बखूबी बरकरार रखा और अपनी ज़िंदगी का पहला रोज़ा मुकम्मल किया।

उमैर ने अपने परिवार के साथ सहरी (सुबह के वक्त खाना) की और फिर पूरे दिन भूखे प्यासे रहते हुए रोज़ा रखने के नियमों का पालन किया। शाम में इफ्तार (शाम के वक्त खाना) के साथ उन्होंने रोज़ा खोला। उमैर के पहले रोज़े पर प्रियजनों ने खुशी का इज़हार किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मौलाना मोहम्मद अनवारुल हक क़ासमी (मोहम्मद उमैर के पिता) ने कहा कि देश में नफ़रत का माहौल है, अमन चैन ख़त्म हो चुका है। साढ़े 3 साल की उम्र में मेरे बेटे ने रोज़ा रखकर सबकी हिफ़ाज़त और देश में अमन चैन की दुआएं मांगी। बहुत खुशी हो रही है कि उमैर ने बहुत ही कम उम्र में अपना पहला रोज़ा रखा है।

मोहम्मद उमैर की छोटी सी उम्र इबादत ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, लोगों का कहना है कि इस उम्र में रोज़ा रखना वाकई सोचने वाली बात है। क्योंकि बच्चों को यह समझाना कि सुबह से शाम तक कुछ नहीं खाना है। कुछ खाने से रोज़ा टूट जाएगा, आंख के सामने सब चीज़ होते हुए भी बच्चे ने सब्र करते हुए रोज़ा रखा, यह काफी सराहनीय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+