2024 के लोकसभा चुनाव की बिहार से तय हो सकती है रणनीति, CM नीतीश कुमार ने दिए संकेत

2024 Lok Sabha Election: 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी बाज़ार सजने लगा है। वहीं चुनाव में भाजपा को चुनौती देने के लिए बिहार से रणनीति तय की जा सकती है।

2024 Election Strategy May Be Decided From Bihar In Guidance Of CM Nitish Kumar

Bihar Politics: 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ रणनीति तय करने के लिए विपक्षी नेताओं की बैठक हो सकती है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्षी नेताओं में सहमति बनी तो पटना में बैठक की जा सकती है। पटना में सभा आयोजित करने का मौका मिला तो यह हमारे लिए खुशी की बात होगी।

सीएम नीतीश कुमार से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी नीतीश कुमार से पटना में सभी गैर-बीजेपी दलों की बैठक आयोजित करने की बात कही थी। कोलकाता में 24 अप्रैल को विपक्षी एकता की रणनीति तैयार की गई थी।

Recommended Video

    Mayawati का Nitish Kumar पर वार, क्या तीसरे मोर्चे में आएगी दरार? | Anand Mohan | वनइंडिया हिंदी

    सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी से बैठक के बाद ममता बनर्जी ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा था कि, बिहार में सर्वदलीय बैठक आयोजित की जा सकती है, क्योंकि जय प्रकाश नारायण जी का आंदोलन उसी राज्य से शुरू हुआ था। ममता बनर्जी ने कहा था कि बिहार में सर्वदलीय बैठक के बाद हम तय कर सकते हैं कि हमें क्या करना है।

    नीतीश कुमार ने लखनऊ में अखिलेश यादव से भी मुलाकात कर व्यापक विपक्षी एकता पर चर्चा की थी। नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता को लेकर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और वामपंथी नेताओं सीताराम येचुरी और डी राजा से भी मुलाकात की थी।

    सीएम नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता पर ज़ोर देते हुए हमेशा यही कहते हुए नज़र आते हैं कि कोई भी पहल बिना कांग्रेस के साथ के प्रभावी नहीं हो सकता है। उनका मानना है कि तीसरे मोर्चे की कोई गुंजाइश नहीं है, लेकिन भाजपा के खिलाफ सिर्फ एक मुख्य मोर्चा ही बनना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+