Bihar Nikay Chunav Result Update: सहरसा और मधुबनी में मेयर-उपमेयर की रेस में किसे मिले कितने वोट?
Bihar Nikay Chunav Madhubani-Saharsa Result Update 2023: बिहार में हुए नगर निकाय चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं। सहरसा और मधुबनी नगर निगम में टॉप 3 में कौन कौन रहे आइए जानते हैं।
Bihar Nikay Chunav Result Update: सहरसा और मधुबनी जिला में 9 जून को हुए चुनाव के लिए रविवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई थी। रात तक सारे परिणाम घोषित हो गए, तीसरे चरण में हुए नगर निकाय चुनाव में दो नगर निगम सहरसा और मधुबनी में चुनाव हुए।
बिहार के दो नगर निगम में हुए चुनाव में टॉप 3 में किसने जगह बनाई और उन्हे कितने वोट मिले यह ज्यादा लोगों को नहीं पता होगी, इसलिए हम आपको टाप 3 प्रत्याशियों में विजेता, उपविजेता और तीसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी की जानकारी देने जा रहे हैं।

मधुबनी जिला के मधुबनी नगर निगम में मुख्य पार्षद की कुर्सी पर अरुण राय ने 22566 वोटों के साथ कब्ज़ा जमाया है। वहीं असलम अंसारी 13699 वोटों के साथ उपविजेता बने। इसके अलावा गुणा नन्द यादव ने 9089 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर जगह बनाई।
मधुबनी नगर निगम के उप मुख्य पार्षद पद के लिए 15 उम्मीदवारों ने चुनावी बिगुल फूंका था। इन उम्मीदवारों में अमानुल्लाह खान ने 13749 वोटों के साथ उप मुख्य पार्षद पद पर क़ब्ज़ा जमाया। वहीं महंथ रत्नेश्वर दास 10998 वोट हासिल कर उपविजेता बने। इसके अलावा काजोल पूर्वे ने 8481 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर जगह बनाई।
सहरसा जिला के सहरसा नगर निगम में मुख्य पार्षद के पद पर बैन प्रिया ने 14753 वोटों से जीत दर्ज की, वहीं दूसरे नंबर पर 13427 वोटों के साथ नजीर मियां उपविजेता रहे। वहीं 9962 वोटों के साथ रेणु सिन्हा तीसरे नंबर पर रहीं। वहीं उपमुख्य पार्षद के पद पर उमर हयात 18530 वोटों के साथ क़ब्ज़ा जमाया। वहीं 9235 वोटों के साथ कृष्णा कुमार गुप्ता उप विजेता रहीं। इसके अलावा तीसरे नंबर पर 7142 वोटों से केवल यादव रहे।












Click it and Unblock the Notifications