Bihar News: महज़ 2 फीट ज़मीन के लिए एक परिवार को मिला ज़िंदगी भर का दर्द, जानिए पूरा मामला
Land Dsipute In Nawada Bihar: बिहार में ज़मीन विवाद से जुड़े कई मामले सामने आते रहते हैं। प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में कुछ गज़ ज़मीन की वजह दो पक्षों के बीच खूनी झड़प की बात आम हो चुकी है। ताज़ा मामला बिहार से नवादा जिले का है, जहां महज़ 2 फीट ज़मीन के लिए दो पक्षों में झड़प हो गई।
ज़मीन विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ एसिड कांड हो गया। इस दर्दनाक हादसे में महिला समेत 3 लोग घायल बताये जा रहे हैं। भनैल लोदीपुर गांव (नेमदारगंज थाना क्षेत्र) में हुई वारदात में सुगिया देवी, राजीव कुमार और अरविंद कुमार एसिड अटैक से झुलस गए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि दो पक्षों में ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा था। पिछले दिनों दोनों पक्षों के बीच लड़ाई हुई थी, जिसमें दोनों पक्ष से आधा दर्जन से ज्यादा लोग ज़ख्मी हुए थे। घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया था। एक पक्ष के लोग अस्पताल से इलाज कर वापस घर आये थे।
सोमवार की रात दूसरे पक्ष के लोगों ने फिर उनके ऊपर तेज़ाब से फेंक दिया। इस वारदा में तीन लोग जख्मी हो गए, जिसमें एक महिला भी शामिल है। नवादा सदर अस्पताल में ज़ख्मी महिला सुगिया देवी का इलाज चल रहा है। वहीं घायल राजीव और अरविंद कुमार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित परिवार के संजीत कुमार की मानें तो सिर्फ़ दो फ़ीट की जमीन के लिए विवाद हो रहा है। मामला बिगड़ते-बिगड़ते ये हालात आ गए कि एक पक्ष पर तेज़ाब फेंक दिया गया। वहीं इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, इस पर जांच चल रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि कोई कानून को हाथ में नहीं ले।












Click it and Unblock the Notifications