Kishanganj News: ‘हत्या या आत्महत्या’ संदिग्ध परिस्थितियों में किराये के मकान में मिला छात्रा का शव
Kishanganj News: बिहार के किशनगंज ज़िले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां मिलनपल्ली में किराए के मकान में रह रही छात्रा का कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला। ग्रामीणों के बीच हत्या के बाद आत्महत्या की शक्ल देने की चर्चा तेज़ है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि 19 वर्षीय निकिता बीकॉम पार्ट 2 की छात्रा थी। वह किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पुलिस को संदिग्ध परिस्थिति में कमरे के अंदर शव लटका मिला। शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं एफएसएल टीम को भी जाचं के लिए बुलाया गया है।

स्थानीय लोगों के बीच में दबी ज़ुबान में कई तरह की चर्चाए तेज़ हैं। लोगों का कहना है कि जिस तरह से शव लटका हुआ मिला है, इससे तो यही लगता है कि छात्रा ने खुदकुशी की होगी। वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि युवती की हत्या कर आत्महत्या की शक्ल दे दी गई है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस इन सवालों की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है कि क्या मुमकिन है कि हत्या को आत्महत्या का रूप दिया गया है। यह कोई दुर्घटना है? इन तरह की तमाम संभावनाओं पर भी तफ्तीश जारी है। वहीं पुलिस अधिकारियो का कहा है कि मौत का सही वक्त पता लगाना ज़रूरी है।
इससे यह पता लगाने में आसानी होगी कि हादसा के वक्त छात्रा कहां थी और किसके संपर्क में थी। शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान का विस्तृत विश्लेषण किया जाएगा। घर की पूरी तरह से तलाशी ली जा रही है। सुसाइड नोट वगैरह भी ढूंढने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस द्वारा छात्रा का मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है। इससे उसकी मानसिक स्थिति और उसके अंतिम दिनों की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। वहीं छात्रा के परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों से भी तफ्तीश की जा रही है। एफएसएल रिपोर्ट इस मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह रिपोर्ट बताएगी कि मौत प्राकृतिक थी, हत्या थी या आत्महत्या।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications