खतराः बिहार में बढ़ने लगी कोरोना संक्रमितों की संख्या, एक साथ मिले 17 संक्रमित

पटना। एक तरफ बिहार में कोरोना की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन को लेकर प्रदेश सरकार ने लोगों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों की लापरवाही से कई जिंदगियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी को देखकर खतरा फिर से बढ़ने लगा है। बता दें कि बीते गुरुवार को बिहार में पिछले 24 घंटे में एक साथ 17 लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे अधिक राजधानी पटना में मिले।

Recommended Video

    Omicron Variant: ओमिक्रॉन खतरे के बीच, अब Bihar में बढ़ने लगे कोरोना संक्रमित | वनइंडिया हिंदी
    17 new corona positive case on thrusday

    स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 49 हो गई है। पटना में एक्टिव मरीजों की संख्या 35 हो गई है। गुरुवार को बेगूसराय, गया और नालंदा जिले में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले। वहीं सीएम नीतीश कुमार के निर्देश के बाद प्रदेश में सैंपल जांच में भी तेजी नजर आ रही है। 24 घंटे में कुल 1 लाख 63 हजार 136 सैंपल की जांच हुई है।

    बता दें कि कोरोना संक्रमण को लेकर नवंबर तक हालात भले ही नियंत्रित दिखा है, लेकिन दिसंबर की शुरुआत से ही आंकड़े बढ़ने लगे हैं। यानि कि 1 दिसंबर को 2 पॉजिटिव, 2 दिसंबर को 5 पॉजिटिव, 3 दिसंबर को एक भी नहीं, 4 दिसंबर को 1, वहीं 5 दिसंबर को 6 पॉजिटिव, 6 दिसंबर को 7 पॉजिटिव, 8 दिसंबर को 9 पॉजिटिव जबकि 9 दिसंबर को सबसे ज्यादा 17 पॉजिटिव मिले हैं।

    हालांकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है और आईसीयू से लेकर जेनरल बेड और कोविड के नोडल पदाधिकारी , पारा मेडिकल और नर्सिंग स्टाफ की कोविड वार्ड में प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई है। पटना के एनएमसीएच में 100 ऑक्सीजनयुक्त बेड की व्यवस्था की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+