बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत, सीएम ने 4-4 लाख रुपये का दिया मुआवजा

पटना। बिहार में एक बार फिर कोरोना के अलावा आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है। प्रदेश के 6 जिलों में बिजली गिरने से मंगलवार को 15 लोगों की मौत हो गई। गोपालगंज, भोजपुर और रोहतास जिले में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि सारण, कैमूर और वैशाली जिले में दो-दो लोगों की जान चली गई। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने राज्य के 6 जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 15 लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

15 people died due to thunderstorm in 6 district

इसके साथ मुख्यमंत्री ने बिना देर किए 4-4 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर देने का निर्देश दिया है। उन्होंने अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें और आकाशीय बिजली से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दिए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

रोहतास जिले में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। इससे हाहाकार मच गया। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। सदर एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख मुआवजा देने की तैयारी की जा रही है। मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है। उन्होंने अभी कहा कि इस दुख की घड़ी में जिला प्रशासन पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ है।

वहीं उत्तर प्रदेश में भी मंगलवार को अकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने एक बयान में कहा कि बिजली गिरने की घटनाओं में गाजीपुर में चार, कौशांबी में तीन, कुशीनगर और चित्रकूट में दो-दो तथा जौनपुर और चंदौली में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन घटनाओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित जिलाधिकारियों को मृतकों के परिजन को को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश जारी किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+