Gaya News: 3 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला, 17 राज्यों से पहुंचे 144 प्रतिनिधि, जानिए क्या है पूरा मामला

Gaya News: 3 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के मद्देनज़र 17 राज्यों से 144 जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी पंचयत सरकार भवन, इलरा, बोधगया पहुंचे। ग्राम पंचायतों में सतत विकास लक्ष्यों (एलएसडीजी) का स्थानीयकरण के माध्यम से विषयगत दृष्टिकोण अपनाने के उदेश्य टीम जायजा लेने पहुंची।

बोधगया में आयोजित कार्यक्रम में पंचायती राज अंतर्गत कार्यों के अतिरिक्त जीविका सामुदायिक संगठन के कार्य को देखा। अधकारियों ने शांति जीविका महिला ग्राम संगठन की सदस्य पुष्पा राज एवं उनके पति डब्लू कुमार द्वारा लगाए अस्थाई नीरा बिक्री केंद्र पर नीरा एवं नीरा से बनी मिठाइयों का आनंद लिया।

144 delegates from 17 states arrived to visit Gaya took stock of these things know the matter

नीरा के विषय में जानने की भी कोशिश की, उन्होंने बैठक कर रही आदर्श संकुल संघ एवं शांति जीविका महिला ग्राम संगठन की जीविका दीदियों से मुलाकात की। कृषि उद्यमी एवं बैंक सखी के स्टॉल पर जाकर जानकरी ली। साथी ही जीविका ड्रोन दीदी के द्वारा ड्रोन उड़नेके डेमों को देखा।

इसके बाद उनकी गाड़ी डोभी बोधगया मार्ग पर सहदेवखाप, बोधगया में रौशन जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा संचालित सुदृढ़ मिश्रित आहार उत्पादन केंद्र को देखने पहुंची। वीटामिक्स नाम से एक पोषित आहार का उत्पादन करता है।

वहां उन्होंने रौशन जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियों से बातचीत की। जीविका दीदियों ने उन्हें ग्राम संगठन एवं जीविका के विषय में बताया। वीटामिक्स स्टोर प्रबंधक पिंटू कुमार ने उन्हें जानकारी दी कि बोधगया में वीटामिक्स द्वारा वर्तमान में प्रतिदिन 1000 से 1200 किलोग्राम आहार का निर्माण किया जाता है।

इससे जीविका दीदियों सहित कुल 19 लोगों को रोजगार का अवसर मिला है। इसे समेकित बाल विकास योजना (ICDS) के माधयम से बोधगया एवं डोभी प्रखंड में उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान में 11500 से 12000 बच्चों एवं 1720 गर्भवती महिलाओं तक यह आहार पहुँचाया जा रहा है।

कार्यक्रम में विभन्न पंचयती राज अधकारियों, बोधगया के मुख्या, अन्य स्थानीय प्रतिनिधयों, जीविका के जिला एवं प्रखंड कार्यलय से अधकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+