VIDEO: कॉलोनी में घुसे गजराज को देखकर याद आई हॉस्टल लाइफ, यूजर बोले- रात में मैगी, चाय और सुट्टा
कॉलोनी में हाथी देखकर उत्साहित होने वाली जेनरेशन जब एक साथ 12 हाथियों को देखती है तो सिहरन होना लाजमी है। खासकर जब 12 गजराज रात के समय कॉलोनी में घूमते दिखें। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जंगलों से भटकने के बाद कई बार गजराज रिहायशी इलाकों में घुस आते हैं। हालांकि, अधिकांश मामलों में जब तक इन्हें छेड़ा न जाए, इंसानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते। ओडिशा के झारसुगुड़ा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक रिहायशी इलाके में लगभग 12 हाथियों का झुंड रात के समय देखा गया। हाथियों के इस समूह ने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया है।
सन्नाटे की आवाज का एहसास, खामोशी से गुजरते गजराज
समाचार एजेंसी ANI की वीडियो ट्वीट के अनुसार हाथियों का झुंड झारसुगुड़ा जिले में दिखा। ब्रजराजनगर में दिखे गजराज के समूह में एक हाथी का बच्चा भी देखा जा सकता है। बाकी हाथियों का समूह खामोशी से अंधेरे रास्ते पर आगे बढ़ता जा रहा है। बैकग्राउंड में एक लाइट भी देखी जा सकती है। जिस तरह एक तस्वीर हजारों-लाखों शब्दों के बराबर होती है। इस विजुअल को देखकर इतना ही कहा जा सकता है कि रात के अंधेरे में सन्नाटे की भी आवाज होती है। खामोशी से गुजरते गजरात को देखने के बाद इस आवाज का एहसास होता है।
यूजर बोले- नाइट पेट्रोलिंग कर रहे गजराज
इस वायरल वीडियो पर नेटिजन्स रोचक कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद डर के एहसास को बयां करते दिखे, तो कई ट्विटर यूजर्स ने कहा कि एक साथ दर्जनभर हाथियों को देखना बेहद रोमांचक है। मोहित नाम के एक यूजर ने कहा कि हाथियों के समूह की चाल को देखते हुए नाइट पेट्रोलिंग की बात दिमाग में कौंधती है।
हाथियों की नाइट आउट
ग्रैंड वार्डन नाम के ट्विटर यूजर की प्रोफाइल पर कमेंट में हाथियों को इंसानों का दोस्त बताया गया। इस यूजर ने रात के समय घूमते हाथियों के कारण पर कल्पना के घोड़े दौड़ाए और कहा, कोई खास बात नहीं लगती, हाथी अपने ग्रुप में नाइट आउट करने के लिए निकले हैं।
हॉस्टल के लड़कों का ग्रुप
एक अन्य यूजर के कमेंट से डर और समस्या का एहसास हुआ। जितेंद्र कुमार शर्मा नाम के इस यूजर ने कहा कि हाथियों की वायरल वीडियो और फोटो को रिवॉर्ड दिया जा सकता है, लेकिन रिहायशी इलाके में हाथी, वास्तविक समस्या है। @Dal_Bati_Curma हैंडल वाले एक अन्य यूजर ने युवाओं की तरह कल्पना कर लिखा, हाथियों का ग्रुप हॉस्टल में रहने वाले लड़कों के ग्रुप जैसा है। रात में मैगी, चाय और सुट्टा लेने निकले होंगे।












Click it and Unblock the Notifications