नब किशोर दास के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, सीएम समेत हजारों लोग हुए शामिल

हाल ही में ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास का निधन हो गया था। गुरुवार को सरबहल स्कूल मैदान में उनके लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित 35,000 से अधिक लोग शामिल हुए। दास की याद में ये 'श्रद्धांजलि सभा' (प्रार्थना सभा) राउरकेला विधायक और बीजद के झारसुगुड़ा पर्यवेक्षक सारदा प्रसाद नायक की अध्यक्षता में सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई। वहीं 5T सचिव वीके पांडियन के साथ सीएम दोपहर करीब 12.25 बजे पहुंचे और दास को श्रद्धांजलि दी। भुवनेश्वर रवाना होने से पहले उन्होंने दिवंगत मंत्री के परिवार के सदस्यों से भी बातचीत की।
इस सभा में मंत्री निरंजन पुजारी, तुकुनी साहू, रीता साहू, अशोक पांडा, राजेंद्र ढोलकिया, प्रताप देब, रोहित पुजारी और रणेंद्र प्रताप स्वैन और बीजद के कई विधायक भी शामिल हुए। बीजद नेताओं ने दास को विकास के एक उत्साही चैंपियन के रूप में याद किया, जिन्होंने गरीबों के लिए लड़ाई लड़ी। इसके अलावा पार्टी लाइन से ऊपर उठकर नेताओं ने भी दास को श्रद्धांजलि दी।
वहीं मीडियाकर्मियों से बात करते हुए दिवंगत मंत्री के बेटे विशाल दास ने कहा कि पिछले 11 दिनों में मैंने महसूस किया है कि मेरे पिता ने जिले के लिए क्या किया है। झारसुगुड़ा का विकास ही उनका सपना था। मैं अपनी बहन के साथ मिलकर उनके सपने को पूरा करने की दिशा में काम करूंगा और इसे हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications