आकांक्षी जिला कार्यक्रम की टॉप 20 रैंकिंग में ओडिशा के तीन जिले शामिल
भुवनेश्वर, जून 16। नीति आयोग और UNDP इंडिया के द्वारा तैयार की गई भारत के आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में ओडिशा के तीन जिलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ओडिशा के नबरंगपुर को रैंकिंग में 13वां स्थान, रायगढ़ा को 16वां स्थान और कोरापुट को 17वां स्थान मिला है। ये रैंकिंग मार्च 2018 से मार्च 2020 तक net resilience में बदलाव के आधार पर तैयार की गई है। इस रैंकिंग में देशभर के 112 जिलों के प्रदर्शन को शामिल किया गया है।

इस रैंकिंग में ओडिशा के अन्य जिलों का प्रदर्शन कुछ इस तरह है- मलकानगिरी (रैंक-103), नुआपाड़ा (रैंक-76), बलांगीर (रैंक-75), कालाहांडी (रैंक-63), कंधमाल (रैंक-58), गजपति (रैंक-46), ढेंकनाल (रैंक 32)
आपको बता दें कि इस सूची को तैयार करने में स्वास्थ्य, कृषि और जल संसाधन, शिक्षा, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास और इन्फ्रास्ट्रक्चर को आधार रखा गया है। इसमें स्वास्थ्य और पोषण - 30% (31 अंक); शिक्षा - 30% (14 अंक); कृषि और जल संसाधन - 20% (12 अंक); वित्तीय समावेशन और कौशल विकास - 10% (16); बुनियादी ढांचा - 10% (8 अंक)।












Click it and Unblock the Notifications