Smart Cities Mission : भुवनेश्वर समेत सात शहरों को ‘फर्स्ट सेट ऑफ स्मार्ट सिटीज’ में मिलेगी जगह

भारत सरकार की ओर से 2015 में शुरू किए गए स्मार्ट सिटीज मिशन के तहत भुवनेश्वर को ‘फर्स्ट सेट ऑफ स्मार्ट सिटीज’ में शामिल किया जाएगा।

भुवनेश्वर / नई दिल्ली : भारत सरकार की 'स्मार्ट सिटीज मिशन' के तहत भुवनेश्वर सहित सात शहरों को देश के 'स्मार्ट शहरों के पहले सेट' में शामिल किया जा सकता है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार जल्द ही इन सात शहरों की घोषणा कर सकती है।

hardeep puri

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा की राज्य की राजधानी भुवनेश्वर को शहरी समस्याओं को दूर करने और पर्यावरण के अनुकूल हाई-टेक समाधान प्रदान करने की दिशा में उल्लेखनीय काम किया है। खबर के मुताबिक भुवनेश्वर में लागू की जा रही परियोजनाओं को पूरा करने के मामले में इस शहर को 'स्मार्ट शहरों के पहले सेट' में स्थान दिया जाएगा।

फर्स्ट सेट ऑफ स्मार्ट सिटीज
बता दें कि केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने 100 शहरों में शहरी समस्याओं के समाधान के लिए 25 जून 2015 को 'स्मार्ट सिटीज मिशन' शुरू किया था। इनमें केवल सात शहर ही अधिकांश परियोजनाओं को पूरा करने में सफल होते दिख रहे हैं, जिन्हें 'फर्स्ट सेट ऑफ स्मार्ट सिटीज' में शामिल किया जाएगा।

खबर में बताया गया है कि भुवनेश्वर ने स्मार्ट सिटीज के तहत परियोजनाओं का 76 प्रतिशत भाग पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि 'स्मार्ट सिटीज मिशन' की अवधि जून 2023 को समाप्त हो रही है। बता दें कि अप्रैल के तीसरे सप्ताह में आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्मार्ट सिटी मिशन को जन आंदोलन में बदलने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था, स्मार्ट सिटीज मिशन के तहत 90 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं में लगभग 100 फीसद काम शुरू हो गया है। सरकार इन प्रोजेक्ट्स का वित्त पोषण कर रही है।

गौरतलब कि शहरों का कायाकल्प करने के लिए सरकार एक दूरदर्शी एजेंडे पर काम कर रही है। स्मार्ट सिटीज परियोजना इसी का हिस्सा है। मिशन को शहरों में रहने वाली देश की 40% जनसंख्या की आकांक्षाओं के अनुरूप बताया जाता है। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक मल्टी लेवल रणनीति भी तैयार की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+