बेहतर परिणाम आने पर ओडिशा सरकार ने 'देर से विवाह' प्रोत्साहन को बढ़ाकर किया 20 हजार रुपए

ओडिशा भर में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) में बाल विवाह को कम करने के लिए, एसटी और एससी विकास विभाग ने इस साल 'देर से विवाह' प्रोत्साहन को दोगुना कर 20,000 रुपये कर दिया है।

भुवनेश्वर, 7 अगस्त। ओडिशा भर में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) में बाल विवाह को कम करने के लिए, एसटी और एससी विकास विभाग ने इस साल 'देर से विवाह' प्रोत्साहन को दोगुना कर 20,000 रुपये कर दिया है।

late marriage

प्रोत्साहन केवल समुदायों की लड़कियों के लिए है। यह प्रोत्साहन राशि आदिवासी समुदायों में बाल विवाह की व्यापकता को कम करने के लिए ओडिशा पीवीटीजी सशक्तिकरण और आजीविका सुधार कार्यक्रम (OPELIP ) के तहत साल 2018-19 से प्रदान की जा रही है। शुरुआत में इस योजना के तहत 2 हजार रुपए दिये जाते थे। पिछले साल इस राशि को बढ़ाकर 10 हजार कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: भारत में एक कोरोना पॉजिटिव व्‍यक्ति एक से अधिक लोगों को कर रहा संक्रमित , बढ़ रही है आर-वैल्‍यू

वहीं, इसी साल सकारात्मक परिणामों को देखते हुए प्रोस्ताहन राशि को बढ़ाकर 20 हजार रुपए किया गया है। OPELIP कार्यक्रम के निदेशक पी अर्थनारी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु के बाद शादी करने वाली 180 पीवीटीजी लड़कियों की ग्राम विकास समितियों द्वारा पहचान की जाएगी और स्थानीय सरपंच द्वारा सत्यापित और आयु प्रमाण पत्र प्रदान करने के बाद, OPELIP इस वर्ष उनके बैंक खातों में 20,000 रुपये हस्तांतरित करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+