रग्बी इंडिया को समर्थन जारी रखेगा ओडिशा, रजत पदक जीतने पर सीएम ने दी महिला टीम को बधाई

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित एशिया रग्बी U18 गर्ल्स रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप 2021 में रजत जीतने के लिए भारतीय U18 गर्ल्स रग्बी टीम को बधाई दी।

भुवनेश्वर, 23 सितंबर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित एशिया रग्बी U18 गर्ल्स रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप 2021 में रजत जीतने के लिए भारतीय U18 गर्ल्स रग्बी टीम को बधाई दी। युवा रग्बी खिलाड़ियों को एक वीडियो संदेश में, नवीन पटनायक ने कहा, 'ताशकंद में क्षेत्रीय एशियाई सेवन्स रग्बी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर अंडर 18 लड़कियों की राष्ट्रीय रग्बी टीम को मेरी हार्दिक बधाई। आपने शानदार ढंग से खेला और जरा सा सोने से चूक गए।'

Indian U18 Girls Rugby team

उन्होंने आगे कहा कि, 'हमें इस उपलब्धि पर बहुत गर्व है। आपने धैर्य, गति, कौशल और दृढ़ संकल्प दिखाया है। मुझे यकीन है कि यह एक नई यात्रा की शुरुआत है।

यह भी पढ़ें: जैव-प्रौद्योगिकी में नवाचार को बढ़ावा देगी ओडिशा सरकार

आने वाले सालों में आप सब इतिहास रचेंगे।' उन्होंने आगे कहा कि ओडिशा रग्बी इंडिया के साथ साझेदारी करना जारी रखेगा और इस प्रयास का समर्थन करेगा। सभी को शुभकामनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+