ओडिशा में कोरोना महामारी पर हुए कुल खर्च में केंद्र की हिस्सेदारी सिर्फ 3.74 प्रतिशत- नब किशोर दास
भुवनेश्वर, सितंबर 07। कोरोना काल में ओडिशा सरकार महामारी से निपटने के लिए अभी तक कुल 10,40,19,27,605 रुपए खर्च कर चुकी है, जबकि इसमें केंद्र सरकार की हिस्सेदारी सिर्फ 3.74 फीसदी की रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नबा किशोर दास ने मंगलवार को विधानसभा में ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महामारी पर हुई खर्च राशि अगस्त 2021 तक की है।
Recommended Video

विधानसभा में कांग्रेस विधायक के एक लिखित सवाल का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकार ने राज्य में कोविड -19 महामारी से निपटने के लिए 10,40,19,27,605 रुपये का खर्च किया है, जिसमें से केंद्र सरकार ने 38, 86, 00,000 रुपये की सहायता प्रदान की है। एक अन्य विधायक के सवाल का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 77,38,420 रुपये कोरापुट जिले के विधायकों के एलएडी फंड से आए हैं। इसमें कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications