ओडिशा: कोरोना के झटके से आर्थिक क्षेत्र में प्रभावी तरीकों से उभरा राज्य, आर्थिक सर्वेक्षण में खुलासा
भुवनेश्वर। Odisha Economic Survey कोरोना के कारण अन्य क्षेत्रों की तरह ओडिशा की अर्थव्यवस्था को काफी झटका लगा है, लेकिन उसके बावजूद राज्य ने स्थिति पर काफी बेहतर नियंत्रण किया है । शनिवार को राज्य के आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि ओडिशा की अर्थव्यवस्था 2020-21 में 4.92 प्रतिशत (पीसी) पर आ सकती है। हालांकि, महामारी के कारण हुए नुकसान को राज्य सरकार की प्रभावी वित्तीय प्रबंधन की मदद से काफी हद तक सुधारा गया है।

राज्य में महामारी के दौरान रहा प्रभावी प्रशासन
आर्थिक सर्वेक्षण में यह भी कहा गया है कि ओडिशा की वास्तविक जीएसडीपी वृद्धि में संकुचन राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के लिए अनुमानित 7.7 पीसी गिरावट की तुलना में बहुत कम होगा। यह राज्य की अर्थव्यवस्था की लचीलापन और महामारी के दौरान प्रभावी प्रशासन के कारण संभव हो सका है।
कई राज्यों के मुकाबले अधिक विकास दर
सर्वेक्षण 2012-13 और 2019-20 के बीच की अवधि राज्य की औसत वार्षिक विकास दर में सकारात्मक अंतर दिखाती है। ओडिशा का विकास दर राष्ट्रीय दर से अधिक रही है। वहीं, कोविड संकट के कारण अर्थव्यवस्था का संकुचन राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की तुलना में कम है। ओडिशा की अर्थव्यवस्था 7.1 वर्ष की औसत वार्षिक दर से बढ़ी है, जो राष्ट्रीय दर 6.6 पीसी और देश के 13 अन्य राज्यों की तुलना में आठ वर्ष की अवधि में सबसे अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications