ओडिशाः चोरी करने आए 7 चोरों ने घर में सो रही महिला से किया गैंगरेप, दूसरी मंजिल पर सोता रहा पति

राउरकेला। ओडिशा के राउरकेला जिले के ब्रह्माणी तरंगा थाना क्षेत्र में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। चोरी के मकसद से बंद पड़े क्रशर में घुसे सात बदमाशों ने वहां रह रही महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। यह दुस्साहिक घटना बीते रविवार की है। लेकिन लोक-लाज की भय के चलते महिला ने अपने पति से दो दिन तक इस बात को छुपाए रखा।

सात की संख्या में घुसे थे चोर

सात की संख्या में घुसे थे चोर

हालांकि पीड़िता ने अपने साथ हुए गैंगरेप की जानकारी बीते मंगलवार को पति को दी तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई फिर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश क्रशर से लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि रविवार की रात चोरी करने घुसे बदमाशों की संख्या सात थी और वे दीवार फांद कर क्रशर में घुसे थे।

Recommended Video

    ओडिशाः चोरी करने आए 7 चोरों ने घर में सो रही महिला से किया गैंगरेप, दूसरे मंजिल पर सोता रहा पति
    महिला को अकेला देखकर चोरों ने किया गैंगरेप

    महिला को अकेला देखकर चोरों ने किया गैंगरेप

    सभी चोर जब क्रशर की रेकी कर रहे थे तो उन्हें वहां बने मकान के ऊपरी तल पर एक महिला सोई हुई दिखी। इसके बाद महिला को अकेला पाकर चोरों ने बारी-बारी उसके साथ गैंगरेप किया। चोरों को इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि महिला का पति मकान के नीचे वाले तल पर सोया हुआ है। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद चोर क्रशर से लोहे का सामान लेकर फरार हो गए।

    घटना के दो दिन बाद महिला ने पति को दी गैंगरेप की जानकारी

    घटना के दो दिन बाद महिला ने पति को दी गैंगरेप की जानकारी

    सुबह के वक्त जब महिला के पति को चोरी की घटना की जानकारी हुई तो उसने क्रशर मालिक को चोरी की जानकारी दी। इसके बाद क्रशर संचालक ने थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। इसी दौरान लोक-लाज के भय से चुप पीड़िता ने मंगलवार को अपने साथ हुए गैंगरेप की जानकारी दी। इसके बाद थाने में चोरी के पहले हुए सामूहिक रेप का मामला भी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस हरकत में है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+