ओडिशा: कोरोना महामारी के बीच पुरी ने स्वर्गद्वार पर बाहरी लोगों के अंतिम संस्कार पर लगाई पाबंदी
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पुरी प्रशासन ने स्वर्गद्वार पर जिले से बाहर के लोगों द्वारा अंतिम संस्कार करने पर पाबंदी लगा दी है।
भुवनेश्वर , 27 अप्रैल। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पुरी प्रशासन ने स्वर्गद्वार पर जिले से बाहर के लोगों द्वारा अंतिम संस्कार करने पर पाबंदी लगा दी है। इसे इस पवित्र नगरी का दिव्य श्मशान घाट माना जाता है। जिला प्रशासन के अनुसार महोदधि (बंगाल की खाड़ी) में अस्थि विसर्जन पर भी पाबंदी लगाई गई है। पुरी के उपजिलाधिकारी भबतारन साहू ने बताया कि जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

उन्होंने कहा कि, 'जिले से बाहर के लोगों द्वारा अंतिम संस्कार करने पर अभी के लिए पाबंदी लगाई गई है। जिले के उन्हीं शवों को स्वर्गद्वारा पर अंतिम संस्कार की अनुमति मिलेगी जिनका निधन कोरोना से नहीं हुआ होगा।' इसके अलावा राज्य सरकार ने कहा है कि अंतिम संस्कार की रस्म में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे।
यह भी पढ़ें: Coronavirus: ओडिशा सरकार ने प्रवासियों के लिए फिर से सक्रिय किया कंट्रोल रूम
इसके अलावा अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों के अंतिम संस्कार के लिए ओडिशा के सम्बलपुर में स्थित मुख्य श्मशान घाट की क्षमता को भी बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा राजघाट में दाहसंस्कार के लिए 3 और श्मशान बेडों को जोड़ा गया है, जिसमें 13 शवों का एक बार में अंतिम संस्कार किया जा सकता है।
सम्बलपुर नगर निगम के प्रवर्तन अधिकारी सुभांकर मोहंती ने बताया कि दाह संस्कार के लिए प्रतीक्षा समय को काफी कम किया जाएगा और दाहसंस्कार की क्षमता को बढ़ाया जाएगा।
स्थानीय प्रशासन ने राजघाट के अलावा शांतिधाम में भी कोरोना के मरीजों का अंतिम संस्कार करने का प्रबंध किया है। राजघाट शहदाहगृह के एक कर्मचारी ने बताया कि कोरोना की दूसरी लगर के दौरान जब से कोरोना के केसों में वृद्धि होनी शुरू हुई है तब से यह बड़ी संख्या में हर रोज शव आ रहे हैं।
कर्मचारी ने कहा, 'मैंने पहले शवों की इतनी लंबी कतारों को नहीं देखा। कई बार लोगों को इंतजार करने के लिए कहा जाता है। इस कठिन समय में राजघाट के बिजली से चलने वाला शवदाहगृह भी काम करना बंद कर दिया है जिससे हमें काफी परेशानी हो रही है।' प्रशासन के अनुसार राजघाट पर प्रतिदिन 20-22 लोगों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications